Corona Big Update: भारत में डरा रहे हैं कोरोना के मामले, मरीजों की संख्या 1000000 के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या गुरुवार को 10 लाख के पार हो गई। Covid19india.org द्वारा रात 9 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना मरीजों की संख्या गुरुवार को 10,02,679 पर पहुंच गई। वहीं ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के एक्टिव केस 3,41,450 के पार हो गए, जबकि 25596 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से हो गई है।

 Coronavirus Update in India: Covid-19 Positive cases cross 10 Lakh, Death Toll reached 25589

देश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले अएब डरा रहे हैं। कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाक के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं अब तक 6,35,244 लोग कोरोना से ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। कोरोना से रिकवरी रेट भी सुधार हुआ है। गुरुवार को देश में करीब 30 हजार नए केस सामने आए। Covid19india.org वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रिकवरी रेट 63.25% पर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 16 जुलाई की सुबह कोरोना वायरस अपडेट दिए गए, जिसमें देश में संक्रमितों की संख्या 9,68,876 के पार बताई गई है। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए कोरोना मरीजों को लेकर आधिकारिक जानकारी अगले दिन सुबह दी जाती है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। ताजा आंकड़ृों के मुताबिकत महाराष्ट्र में कोरोना के 284281 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। जबकि दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां 118645 लोग कोरोना की चपेट में। तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है, जहां कोरोना मरीजों की संख्या 118645 के पार पहुंच चुकी हैष इसके बाद कर्नाटक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51442 हो गई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस के पीछे की वजह AIIMS के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड 19 केस भारत तेजी से बढ़ रहे हैं उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह हमारे देश की विशाल जनसंख्या है। विशाल जनसंख्या के कारण यहां COVID 19 में मामले बढ़ रहे हैं। लेकिन, यहां ठीक होने वालों की संख्‍या अधिक है और मृत्युदर भी बहुत कम है इसलिए घबराने वाली बात नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+