Coronavirus Update in Delhi: दिल्ली में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा 4321 नए केस आए

Coronavirus Update in Delhi: दिल्ली में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में 4321 नए केस आए

नई दिल्ली। Coronavirus Update in Delhi, दिल्ली में कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोविड 19 महामारी ने रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन में 4 हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद दिल्ली सरकार की बेचैनी फिर से बढ़ने लगी है। दिल्ली समेत देश में अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामले बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus Update India : कोरोना मामले 47 लाख के पार,24 घंटों में 94,372 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Update in Delhi: National Capital Delhi witnesses highest single-day Covid-19 case spike

    राजधानी दिल्ली की बात करें पिछले 24 घंटे में दिल्ली कोरोना के 4321 नए मामले आए हैं, जो एक दिन में आने वालों मामलों में सबसे ज्यादा है। वहीं शनिवार को कोरोना से 28 लोगों की मौत हो गई। इन आंकड़ों ने दिल्ली सरकार की मुश्किल बढ़ा दी है। जहां कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं तो वहीं दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी भी सामने आ रही है। दिल्ली के साथ-साथ देश केो कई राज्यों में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है।

    24 घंटे में दिल्ली में आए 4321 नए मामलों के साथ ही राजधानी में कुल मामले 2,14,069 हो गए हैं। दिल्ली में अब तक 4715 लोगों की जान कोरोना महामारी के कारण जा चुकी है। दिल्ली में संक्रमण दर 10 फीसदी के पार पहुंच चुका है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड 60076 टेस्ट करवाए गए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 84.68 फीसदी है, जबकि डेथ रेट 2.20 फीसदी है।

    दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 22084 नए कोरोना के मामले सामने आए। अब तक यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 391 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हो गई है। सिर्फ मुंबई में 1 दिन में 2321 नए केस आए । आर्थिक राजधानी में अब तक 167608 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+