थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में 4,518 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार के पार
थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में 4,518 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार के पार
नई
id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
Recommended Video

कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार के पार
भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 25 हजार 782 है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना रिकवरी रेट 98.73 प्रतिशत दर्ज की गई है। देश में 24 घंटे की अवधि में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में 1,730 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

देश में पॉजिटिविटी रेट 1.62 फीसदी
मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) 1.62 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.91 प्रतिशत थी। कोरोा वायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,30,852 हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत थी। देश में कोरोना के कुल संख्या 4,31,81,335 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,701 है।

कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 194.12 करोड़ से अधिक
राष्ट्रव्यापी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में 194.12 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई है। भारत की कोरोना टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। वहीं पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया था। देश ने 4 मई को दो करोड़ के आंकड़ों को पार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications