स्वास्थ्य मंत्रालय का राज्यों को निर्देश-कोरोना मरीजों के लिए बनाएं अलग अस्पताल
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि देश में अब तक कोविड-19 के 979 मामले है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि अब तक देश में कोरोना वायरस से 979 लोग संक्रमित है। इनमें से 25 लोगों की मौत हो चुकी है। सचिव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 106 नए मामले सामने आए हैं और छह लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे के तहत, पिछले पांच दिनों में अनाज, चीनी, नमक, कोयला, पेट्रोलियम आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले 1.25 लाख गाड़ियों का संचालन किया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौतें हुई हैं उनमें से ज्यादातर डायबटिज, हाईपर टेंशन और किडनी से पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए विशेष खंड, अस्पतालों के लिए कहा गया है, दूसरे मरीजों से उन्हें पृथक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही लव अग्रवाल ने बताया, 'भारतीय रेलवे के तहत, खाद्य वस्तुओं, चीनी, नमक, कोयला, पेट्रोलियम इत्यादि जैसे आवश्यक वस्तुओं का परिवहन करने वाले 1.25 लाख वैगन पिछले 5 दिनों में संचालित किए गए हैं।
आईसीएमआर के आर गंगा केतकर ने बताया कि रविवार तक हमने 34, 931 लोगों के टेस्ट किए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) नेटवर्क में क्षमता का उपयोग लगभग 30% है। हमने कुछ प्रयोगशालाओं में वृद्धि की है, 113 को कार्यात्मक बनाया गया है और 47 निजी प्रयोगशालाओं को मंजूरी दी गई है।
शनिवार को सामने आए कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 179 नए मामले सामने आए। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सचिव डॉक्टर पीके मिश्रा की अध्यक्षता में आपात बैठक बुलाई गई है। पीएमओ में बुलाई इस बैठक में कोरोना वायरस से पैदा हुई आपात स्थितियों से निपटने के लिए 10 ग्रुप बनाए गए हैं।।












Click it and Unblock the Notifications