देश में एक दिन के भीतर सामने आए कोरोना के 72 हजार से ज्यादा केस, कुल मामले 67 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर अब भी जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों में बताया है कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 72,049 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 986 मरीजों की मौत हुई है। अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 67,57,132 हो गई है, जिसमें 9,07,883 सक्रिय मामले, 57,44,694 रिकवर मामले और 1,04,555 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 6 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,22,71,654 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,99,857 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए 72,049 नए केस, 986 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा, देश में रिकवरी मामलों की संख्या 56 लाख से अधिक हो गई है और ये विश्व की सबसे बड़ी संख्या है। अब तक देश में 8 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। जो विश्व में दूसरी सबसे अधिक टेस्ट की संख्या है। इस सप्ताह लगभग 80 लाख टेस्ट हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या पिछले दो सप्ताह से 10 लाख से नीचे बनी हुई है। वर्तमान में रिकवरी रेट 84 प्रतिशत है। भारत की कुल रिकवरी 56.6 लाख के पार पहुंची, इससे भारत का ​राष्ट्रीय रिकवरी रेट बढ़कर 84.7 फीसदी हो गया है।

    राजेश भूषण ने कहा कि केरल में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। 8 सितंबर के सप्ताह में राज्य में कुल 22,000 ही केस थे जो कि अब 84,900 से अधिक हो गए हैं। ओणम के दौरान केसों में बढ़त देखी गई। कुल सक्रिय मामलों का 50 प्रतिशत देश के तीन राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में है। 2 सितंबर से अब तक साप्ताहिक प्रतिदिन आने वाले सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

    कहां कितने मामले?

    लद्दाख में एक दिन में 79 नए मामले और 50 रिकवरी दर्ज हुई है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 1195 (लेह जिले में 904 और कारगिल जिले में 291) हो गई है। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 2,148 ,है जिसमें 261 सक्रिय मामले और 1,887 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। असम में 1184 नए मामले दर्ज हुए हैं। अब कुल मामले 1,88,902 हो गए हैं, जिनमें 1,53,488 रिकवरी और 778 मौतें शामिल हैं। कुल सक्रिय मामले 34,633 हैं।

    महाराष्ट्र में कोरोना के 12,258 नए मामले दर्ज हुए हैं और 370 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल केस 14,65,911 हो गए हैं, अब तक 38,717 मरीजों की मौत हुई है। मुंबई में 1625 नए कोविड-19 मामले, 47 मौतें और 1966 रिकवरी दर्ज की गई है। यहां कुल कोरोना मामले बढ़कर 2,17,090 हो गए हैं। कुल सक्रिय मामले 23,976 हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,676 नए मामले, 39 मौतें और 2,997 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 2,95,236 हो गए हैं, जिनमें 5,581 मौतें और 2,66,935 रिकवरी शामिल हैं। कुल सक्रिय मामले 22,720 हैं।

    तेलंगाना में एक दिन के भीतर 1,983 नए मामले, 2,381 रिकवरी और 10 मौत दर्ज की गई है। अब यहां कुल मामलों की संख्या 2,02,594 हो गई है, जिसमें 1,74,769 रिकवरी, 1,181 मौत और 26,644 सक्रिय मामले शामिल हैं। ओडिशा में एक दिन के भीतर 2,673 नए मामले, 4,098 रिकवरी और 16 मौत दर्ज की गई है। अब यहां कुल मामलों की संख्या 2,38,003 हो गई है, जिसमें 2,06,400 रिकवरी, 940 मौत और 30,610 सक्रिय मामले शामिल हैं।

    यहां देखें-10 संक्रमित देशों की लिस्ट, जानिए किस नंबर पर है भारत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+