देश में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, एक दिन में मिले 61267 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 61,267 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 884 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 66,85,083 हो गई है, जिसमें 9,19,023 सक्रिय मामले, 56,62,491 रिकवर मामले और 1,03,569 मौत शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 5 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 8,10,71,797 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,89,403 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल मामले 67 लाख के करीब, 24 घंटे में 61 हजार नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    भारत का पॉजिटिविटी रेट लगातार 10 प्रतिशत से कम बना हुआ है। अब तक का कुल पॉजिटिविटी रेट 8.28 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 7.52 फीसदी है।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,128 है, जिसमें 291 सक्रिय मामले और 1,837 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। राजस्थान में 2165 नए मामले और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,46,195 हो गई है, जिनमें 21,215 सक्रिय मामले और 1,559 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 10,244 नए मामले, 263 मौतें और 12,982 डिस्चार्ज दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 14,53,653 हो गए हैं, जिनमें 38,347 मौतें और 11,62,585 डिस्चार्ज शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,52,277 हैं। मुंबई में 1,813 नए मामले और 47 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 24,199 है और मृतकों की संख्या 9,152 है।

    कर्नाटक में 7,051 नए कोविड-19 मामले, 7,064 डिस्चार्ज और 84 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 6,47,712 हो गए हैं, जिनमें 5,22,846 डिस्चार्ज और 9,370 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1,15,477 है। मध्य प्रदेश में 1,460 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 1,37,098 है, जिसमें 18,757 सक्रिय मामले, 1,15,878 रिकवरी और 2,046 मौतें शामिल हैं। मणिपुर में 250 नए मामले, 129 रिकवरी और 1 मौत दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 12,105 हैं, जिनमें 2,696 सक्रिय मामले, 9,334 रिकवरी और 75 मौतें शामिल हैं। रिकवरी दर 77.10 फीसदी है।

    उत्तर प्रदेश में एक दिन में कोविड-19 के 3064 नए मामले सामने आए हैं और 4269 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। अब प्रदेश में रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 3,66,321 है। रिकवरी प्रतिशत 87.75 है। सक्रिय मामले 45024 हैं। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,256 नए मामले, 7,558 रिकवरी और 38 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामले 7,23,512 हो गए हैं, जिनमें 6,66,433 रिकवरी, 51,060 सक्रिय मामले और 6019 मौतें शामिल हैं।

    भारत ने COVID-19 से निपटने के लिए म्यांमार को भेजी रेमडेसिविर दवा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+