कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर, 29 दिनों के भीतर 100 फीसदी से अधिक बढ़ी रिकवरी

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से रिकवरी के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जो रिकॉर्ड संख्या में बढ़ते मामलों के बीच राहत भरी खबर है। शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है, पिछले 29 दिनों में रिकवरी और डिस्चार्ज हो चुके मरीजों में 100 फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई है। इस बात की जानकारी ग्राफ के जरिए दी गई है। एक ट्वीट में मंत्रालय ने कहा है, बड़े पैमाने पर टेस्टिंग के माध्यम से प्रारंभ में संक्रमण की पहचान होना, होम आइसोलेशन और अस्पतालों में शीघ्र और प्रभावी उपचार मिलना और आईसीयू डॉक्टरों के बढ़ते नैदानिक ​​कौशल के कारण ही रिकवरी दर इतनी अधिक हुई है।

coronavirus, covid-19, coronavirus in india, coronavirus recoveries, health ministry, coronavirus recoveries in india, coronavirus recoveries increased 100 percent, health ministry on coronavirus, coronavirus update by health ministry, coronavirus news, coronavirus updates, coronavirus news in hindi, coronavirus news in hindi of india, कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस रिकवरी, भारत में कोरोना वायरस, कोरोना वायरस न्यूज, कोरोना वायरस न्यूज हिंदी में, कोरोना वायरस अपडेट्स, कोरोना वायरस पर स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय ने ये भी कहा कि कोरोना वायरस के कुल मामलों में से 74 फीसदी सबसे ज्यादा प्रभावित नौ राज्यों से आए हैं। इनमें 48 फीसदी से अधिक मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से आए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक बार फिर संक्रमण के नए मामले रिकॉर्ड संख्या में दर्ज किए गए हैं और कुल मामले 45 लाख से अधिक हो गए हैं। देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 96,551 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 1,209 मरीजों की मौत हुई है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 45,62,415 हो गई है, जिसमें 9,43,480 सक्रिय मामले, 35,42,664 रिकवर मामले और 76,271 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96,551 नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां से 9.90 लाख मामले मिले हैं। यहां मृतकों की संख्या 28,282 हो गई है। वहीं 7 लाख से अधिक लोग ठीक हुए हैं। वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार, दुनियाभर में कुल मामले 2.8 करोड़ से अधिक हो गए हैं और 9 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। पूरी दुनिया में संक्रमण के सबसे अधिक मामलों वाला देश अमेरिका है। जहां कुल मामले 63.95 लाख से अधिक हैं। यहां मृतकों का आंकड़ा 1.91 लाख है। वहीं भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+