भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी बोले- राहुल गांधी इटली से लौटे हैं, उनकी भी हो जांच

नई दिल्ली। इटली के 16 पर्यटकों में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद ये मामला संसद में भी उठा, जिसके बाद भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के मेडिकल टेस्ट की मांग की। रमेश बिधूड़ी ने कहा कि राहुल गांधी केवल 6 दिन पहले इटली से लौटे हैं, उनका चेकअप भी किया जाना चाहिए कि कहीं वो भी तो कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं हैं।

coronavirus: ramesh bhaduri says- rahul gandhi came from italy, should go through medical checkup

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी 6 दिन पहले इटली से लौटे हैं, क्या एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग से गुजरे थे? क्या आपने बचाव के उचित अपनाए थे या आप इसे फैलाना चाहते हैं। बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कोरोनोवायरस को लेकर बात है क्योंकि ये बहुत ही गंभीर मामला है। बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि जरूरी ना हो तो चीन और इटली की यात्रा ना करें।

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बैठक की थी। वहीं, गुरुवार को राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर बयान दिया। उन्होंने सदन में बताया कि 4 मार्च तक कोरोना वायरस के कुल 29 मामले पाए गए पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 4 मार्च तक 6 लाख 11 हजार 176 यात्रियों की अलग-अलग जगहों पर स्क्रीनिंग की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसकी जांच के लिए 15 लैब बनाए गए हैं, जबकि 19 लैब और तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का एक ग्रुप भी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है। इसके पहले, बुधवार को डॉ. हर्षवर्धन ने बताया था कि इटली से भारत आए 16 नागरिकों की जांच रिपोर्ट भी साकारात्मक पाई गई है और उनके संपर्क में आए एक भारतीय ड्राइवर में भी कोरोना वायरस पाया गया है। कोरोना वायरस चीन से निकलकर दुनिया के 60 देशों में फैल चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+