Mumbai: कोरोना वायरस के खतरे के बीच प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए का हुआ

नई दिल्ली। दुनियाभर में खतरनाक कोरोना वायरस की वजह से लोगों में भय का माहौल है। सरकार इससे बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट को महंगा कर दिया गया है। अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। सरकार की ओर से यह कदम स्टेशन पर लोगों की भीड़ को कम करने के लिए उठाया गया है। पश्चिम रेलवे डिवीजन में कुल 758 रेलवे स्टेशन हैं, जिसमे 450 मुख्य रेलवे स्टेशन हैं, जिसमे से 250 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

लोकल ट्रेनों पर भी लग सकती है पाबंदी

लोकल ट्रेनों पर भी लग सकती है पाबंदी

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से सरकार लगातार इससे निपटने के लिए कदम उठा रही है और इसकी गंभीरता को देखते हुए सरकार ने प्लेटफॉर्म टिकट के दाम को बढ़ाने का फैसला लिया है। माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में लोक ट्रेनों को बंद करने का फी फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले सरकार ने 31 मार्च तक सभी मॉल्स को बंद करने का आदेश दिया था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सभी मॉल्स को 31 मार्च तक के लिए बंद रखा जाएगा।

सरकार ने लगाई पाबंदी

सरकार ने लगाई पाबंदी

सरकार की ओर से आदेश दिया गया है कि अगले निर्देश तक सभी सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक और खेल के कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। ये सभी विदेशी नागरिक हैं। इन पांच नए मामलों के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 44 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 64 वर्षीय एक व्यक्ति की आज मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह बुजुर्ग दुबई की यात्रा पर गया था। भारत में कोरोना वायरस से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

अबतक तीन लोगों की मौत

अबतक तीन लोगों की मौत

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण भारत में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के मरीज की मंगलवार को मौत गई। इसके पहले कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई थी जबकि दिल्ली में भी कोरोना वायरस के कारण एक मौत हुई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। नोएडा के सेक्टर 100 और सेक्टर 78 में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। सीएमओ अनुराग भार्गव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक मरीज ने हाल ही में फ्रांस की यात्रा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+