कोरोना: भारत में 11 दिनों में दोगुने हो रहे मामले, अन्य देशों के मुकाबले मृत्यू दर भी कम
नई दिल्ली। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी देश में कोरोना का कहर नहीं रुक रहा है। जिस वजह से रोजाना 1500 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 31787 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक मौजूदा वक्त में भारत 60 हजार टेस्ट प्रतिदिन कर रहा है। जल्द ही भारत की जांच क्षमता एक लाख प्रतिदिन हो जाएगी। उन्होंने अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति अच्छी बताई है।

डॉ. हर्षवर्धन के मुताबिक पिछले 3 दिनों से देश में कोरोना संक्रमण दोगुना होने की दर 11.3 दिन है। पूरी दुनिया की बात करें तो वैश्विक मृत्यु दर 7 प्रतिशत के आसपास है, जबकि भारत में मृत्यु दर लगभग 3 प्रतिशत और को-मोरबिडिटी वाले व्यक्तियों की मृत्यु दर लगभग 86% है। उन्होंने बताया कि देश में केवल 0.33% रोगी ही वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 1.5% रोगी ऑक्सीजन सपोर्ट और 2.34% रोगी ICU में हैं। जो देशभर में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को दर्शाता है।
रोजाना एक लाख जांच का लक्ष्य
कम जांच के सवाल पर डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मौजूदा वक्त में 288 सरकारी लैब्स 97 प्राइवेट लैब चेन्स के साथ मिलकर रोजाना 16000 सैंपल कलेक्शन सेंटर की मदद से 60,000 टेस्ट कर रही हैं। सरकार आने वाले दिनों में टेस्टिंग क्षमता 1 लाख प्रतिदिन करने पर काम कर रही है। मौजूदा वक्त में अन्य देशों की तुलना भारत के हालात बेहतर हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1813 मामले सामने आए हैं, जबकि 71 मौतें हुई हैं। जिस वजह से अब संक्रमित मरीजों की संख्या 31787 हो गई है, जिसमें से 1008 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7797 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications