देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 306 लोगों की मौतः स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। लगातार प्रयासों के बावजूद देश में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं, कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को जारी हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,413 नए मामले सामने आए हैं और 306 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,10,461 हो गई है, जिनमें से 1,69,451 सक्रिय मामले हैं, 2,27,756 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 13,254 लोगों की मौत हो चुकी है।

जबकि दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे हैं।वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, पूरी दुनिया में कोरोना से चार लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 89 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 47 लाख 38 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।
राजधानी दिल्ली में एकदम से संक्रमण के मामले बढ़े हैं
Recommended Video
देश की राजधानी दिल्ली में एकदम से संक्रमण के मामले बढ़े हैं, शनिवार को राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के अब की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली में कोरोना के 3630 नए मरीज सामने आए हैं, इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56000 को पार कर गई। वहीं दिल्ली में अबतक कोरोना से 2112 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन 3000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में 3137 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे।
15 दिन में डबल हो रहे हैं कोरोना वायरस के मामले
भारत में कोरोना वायरस के मामले डबल होने का समय करीब 15 दिन हो गया है, जो कि एक चिंता का विषय है, 31 मई को भारत में कोरोना के कुल मामले 1 लाख 82 हजार मामले थे जबकि 15 जून को 3 लाख 32 हजार मामले सामने आए, 31 मई को दिल्ली में जहां 18549 मामले थे, वहीं 15 जून को ये आँकड़ा 41 हजार के पार है, जिसने सरकार की पेशानी पर बल डाल दिया है। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या के मामले में भारत विश्व की लिस्ट में टॉप 4 में पहुंच गया है. जबकि मौतों के मामले में भी यह टॉप 8 में शामिल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications