12 से 17 साल के बच्चों को दी जाने वाली कोवोवैक्स वैक्सीन को NTAGI की मंजूरी
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: 12 से 17 साल की उम्र के बच्चों को दी जाने वाली कोरोना वायरस वैक्सीन कोवोवैक्स को टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) ने इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को एनटीएजीआई ने इस वैक्सीन को अपनी मंजूरी प्रदान की है। कोवोवैक्स वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बनाया है।

दूसरी डोज और बूस्टर के बीच गैप किया जाएगा कम
इस बीच केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीन कोरोना की दूसरी डोज और बूस्टर डोज के बीच के गैप को कम करने पर भी फैसला ले सकती है। ये गेप कम करके 6 महीने किया जा सकता है, फिलहाल कोरोना की दूसरी डोज के 9 महीने के बाद ही लोग बूस्टर डोज लगवा सकते है। नेशनल इम्युनाइजेशन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज दिए जाने की अवधि को कम किए जाने की सिफारिश की जा सकता है। अभी 18 साल से ऊपर के लोगों को ही बूस्टर डोज दी की दूसरी डोज के बाद बूस्टर डोज दिए जाने की अवधि को कम करके 6 महीने किया जा सकता है। इसपर अंतिम फैसला 2 अप्रैल को हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications