मौलाना साद ने जारी किया ऑडियो, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कही ये बात
नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी जमात के हेड मौलान साद का एक और कथित ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस ऑडियो में वो तब्लीगी जमात के साथ प्रशासन और सरकार के रवैया पर सवाल खड़े रहे हैं। आज तक ने दावा किया है कि ऑडियो में साद तब्लीग से जुड़े लोगों से धैर्य से काम लेने को कह रहे हैं। साथ ही सरकार के लिए कह रहे हैं कि ये कोई तरीका नहीं है जो मौजूदा सरकार अपना रही है।
Recommended Video

साद ने ऑडियो में कहा है, आपके पास धैर्य है तो ही आप अपनी परेशानी का हल कर सकते हैं। एक परेशानी इंसान के अंदर होती है और एक बाहर। दोनों में ही धैर्य अहम है। वहीं सरकार को लेकर उन्होंने कहा, सरकार का काम होता है कि वो अपने लोगों को आगे लाने के लिए प्रोत्साहित करें, लेकिन वे मुकाबले की बात कर रहे हैं। इससे तो दूरियां ही बढ़ेंगी। सरकार लोगों के अधिकारों को दबा रही है। यह तरीका ठीक नहीं है। अगर आप उनका समर्थन करते हैं तो वो मानते हैं कि हमने उनके सामने घुटने टेक दिए और विरोध करेंगे तो कहेंगे कि संघर्ष कर रहे हैं।
मौलाना साद कुछ समय पहले तब चर्चा में आए थे जब निजामुद्दीन मरकज के तब्लीगी कार्यक्रम में शामल कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। विदेशी और देश के हजारों लोगों का कार्यक्रम कराने को लेकर लगातार साद पर सवाल उठे हैं। साद के खिलाफ दिल्ली पुलिस और ईडी ने केस भी दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस ने मौलाना साद समेत कई लोगों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इसके अलावा मरकज से जुड़े 18 लोगों को क्राइम ब्रांच ने नोटिस जारी कर जांच से जुड़ने को कहा है। वहीं ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मौलाना साद के खिलाफ धन शोधन रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया है। ईडी ने मौलाना साद और 8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications