अहमदाबाद: यूके से आई फ्लाइट में पांच यात्री निकले कोरोना पॉजिटिव, एक ब्रिटिश नागरिक भी

अहमदाबाद: यूके से आए पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव, एक ब्रिटिश नागरिक भी

Coronavirus Update: ब्रिटेन से फ्लाइट में आए पांच यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मंगलवार को अहमदाबाद में कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन पांच यात्रियों में एक ब्रिटिश नागरिक भी है। पाचों लोगों को अहमदाबाद में भर्ती कराया गया है। इस बात की अभी जानकारी नहीं है कि ये लोग ब्रिटेन में फैल रहे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से तो संक्रमित नहीं हैं।

ािीुूपबरह

Recommended Video

    New Coronavirus Strain का भारत में अब तक कोई केस नहीं, Health Ministry का दावा | वनइंडिया हिंदी

    एक दिन पहले ही भारत ने ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के फैलने की स्थिति पर चर्चा के बाद उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया है। दुनिया के कई दूसरे देशों ने भी यूके की फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने एहतियात के तौर पर 31 दिसंबर तक ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। वहीं विदेश से आने वाले यात्रियों को अब सात दिन क्वारंटीन रहना जरूरी किया गया है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने वाले यात्रियों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बनाए गए संस्थानिक क्वारंटीन सेंटर में भेजा जाएगा।

    ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के मिलने के बाद से हंगामा मचा हुआ है। नए स्ट्रेन में पहले वाले वेरिएंट की तुलना में बहुत अधिक ट्रांस्मिसिबिलिटी है। इसका मतलब ये है कि पहले के वायरस के मुकाबले नया वायरस 70 फीसदी ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। इसको लेकर अब तक 25 देशों ने ब्रिटेन की फ्लाइट्स पर रोक लगा दी हैं। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने भी देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन लागू कर दिया है।

    इस बीच ब्रिटेन में फैल रहे वायरस को लेकर डब्‍ल्‍यूएचओ के आपातकाल विभाग के प्रमुख माइकल जे रेयान ने कहा कि यूके में पाया गया वायरस का नया स्ट्रेन अभी नियंत्रण से बाहर नहीं गया है। मौजूदा उपायों के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान हमने दुनिया के दूसरे जगहों पर इससे कहीं ज्यादा तफ्तार से संक्रमण दर देखी है, लेकिन हम उसे नियंत्रण में रखने में कामयाब रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+