Coronavirus: 2020 के अंत के साथ ही कोरोना संक्रमण 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

Coronavirus: कोरोना वायरस की वजह से वर्ष 2020 में हजारों लोगों की जान चली गई, जबकि लाखों लोग इस संक्रमण की चपेट में आए। लेकिन साल के बीतने के साथ ही अच्छी बात यह रही कि कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावट देकने को मिली और दिसंबर माह में संक्रमण के मामले अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए। पिछले छह महीनों की बात करें तो दिसंबर माह में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए और सबसे कम लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई।

corona

जून के बाद सबसे कम मामले आए सामने
दिसंबर माह में कोरोना के कुल 824000 नए मामले सामने आए जोकि जून माह के बाद सबसे कम मामले हैं। जून माह की तुलना में दिस्बर माह में कोरोना के मामलों में यह सबसे बड़ी गिरावट है और नवंबर माह की तुलना करें तो कोरोना के मामलों में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जून माह के बाद यह पहली बार है जब एक महीने में 10 लाख से कम कोरोना के नए मामले सामने आए। जुलाई माह में पहली बार कोरोना के मामलों की संख्या 10 लाख पार हुई और यह 11 लाख तक पहुंच गई। जुलाई माह में 11400 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इससे पहले कोरोना से सबसे कम मौत मई माह में हुई थी, मई माह में 4267 लोगों की कोरोना से जान गई थी। जबकि जून में 11988 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी जोकि दिसंबर की तुलना में कुछ अधिक है।

दिसंबर में नए मामलों में गिरावट
कोरोना के सबसे अधिक मामले सितंबर माह में सामने आए और सबसे अधिक लोगों की कोरोना से मौत भी सितंबर माह में हुई थी। सितंबर माह में कोरोना से 33 हजार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तकरीबन 25 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे। सितंबर के बाद कोरोना के मामलों में हर माह गिरावट दर्ज की गई। मई माह के बाद कोरोना के सबसे कम मामले दिसंबर में सामने आए और सबसे कम लोगों की जान दिसंबर में कोरोना की वजह से गई।

अमेरिका के बाद भारत में कोरोना के सर्वाधिक मामले
भारत में कोरोना के अबतक कुल 10287267 मामले सामने आए हैं। जोकि अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे अधिक हैं। इस वायरस से भारत में 148976 लोगों की मौत हो गई। अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना से सर्वाधिक लोगों की मौत हु है। अमेरिका में 3.5 लाख और ब्राजील में 1.9 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। गुरुवार की बात करें तो कोरोना के 19886 नए मामले सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+