CoronaVirus Effect in India: शाहीन बाग की महिलाओं से स्वरा भास्कर की अपील- सड़कें खाली कर दें

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, सभी सरकारें आम लोगों से सोशल डिस्टेंस मेंटेंन करने को कह रही है, इस खतरनाक संक्रमण का असर भारत में तेजी से बढ़ रहा है,इसके वायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से आज भारत में जनता कर्फ्यू लागू है और यह आज रात नौ बजे तक जारी रहेगा। पीएम मोदी ने देशवासियों से घर में रहने की अपील की है और कहा है कि बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें।

शाहीन बाग की महिलाओं से स्वरा भास्कर की अपील

शाहीन बाग की महिलाओं से स्वरा भास्कर की अपील

तो वहीं ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं से अपील की है कि वे सड़कों को खाली कर दें। स्वरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि कैसे अपने आपको आइसोलेट करने से इस वायरस को रोका जा सकता है।

'हम संविधान को सर्वोपरि मानते हैं'

'हम संविधान को सर्वोपरि मानते हैं'

स्वरा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, हम संविधान को सर्वोपरि मानते हैं और संविधान की वैल्यूज को लेकर कमिटेड हैं, हालांकि ये एक ऐसा समय है जब ग्लोबल महामारी कोरोना वायरस भारत में भी तेजी से पैर पसारने की कोशिश कर रहा है. एकांत, आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंस जैसी चीजों के द्वारा ही इस वायरस की स्पीड को बढ़ने से रोका जा सकता है।

शाहीन बाग में महिलाएं कर रही हैं प्रदर्शन

शाहीन बाग में महिलाएं कर रही हैं प्रदर्शन

मालूम हो कि सीएए-एनआरसी के खिलाफ पिछले कई महीनों से शाहीन बाग में महिलाएं सभी सावधानियां बरतते हुए लगातार प्रदर्शन कर रही हैं, गौरतलब है कि कोरोना के खतरे को ही देखते हुए शनिवार को जामिया मिलिया विवि के प्रदर्शनकारियों ने भी अपना धरना अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया है।

पूरी दुनिया में कोरोना का तांडव

आपको बता दें कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया को अपनी चपेट ले चुका है। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन है। 35 देशों में करीब 90 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। अकेले तीन अमेरिकी राज्यों में 7 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।लोगों को एहतियात बरतने को कहा जा रहा है और बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है क्योंकि सावधानी ही बचाव है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+