3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सोशल मीडिया पर आए ऐसे-ऐसे रिएक्शन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन के आखिरी दिन 14 अप्रैल, मंगलवार को राष्ट्र को संबोधित किया और इस अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं, जिन इलाकों में कोरोना संक्रमण के केस नहीं मिलेंगे वहां 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ छूट दी जाएगी। हालांकि, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि छूट के बाद पहला केस मिलते ही फिर से उस इलाके में पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर दिया जाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रधानमंत्री के इस संबोधन के लिए आज सुबह से ही प्रतिक्रियाओं की शुरुआत हो गई। कोई प्रधानमंत्री के फैसले को बेहतर बता रहा तो कोई इससे प्रभावित लोगों के लिए जोक्स ट्वीट कर रहा। तो विस्तार से जानिए किस तरह मीम और जोक्स आ रहे हैं सोशल मीडिया पर
शॉर्ट में निपटाओ ना, सीधे प्वाइंट पर आओ ना
पीएम मोदी ने जैसे ही देश के नाम अपना संबोधन शुरू किया सोशल मीडिया पर मीम और जोक्स के बाढ़ आ गए। ट्वीटर पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगे। सागर नाम के एक यूजर ने फोटो डालते हुए लिखा 'शॉर्ट में निपटाओ ना, सीधे प्वाइंट पर आओ ना'।
अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में
पीएम मोदी ने जैसे ही लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया, संदेश सामंत नाम के एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में। वहीं गब्बर नाम के एक यूजर ने लिखा कि पीएम मोदी के भाषण में स्किप इंट्रो जैसा एक बटन होना चाहिए।
गर्लफ्रेंड ने कहा- शायद इस जन्म में मुलाकात हो न हो
शिवम नाम के एक यूजर ने ट्वीट किया जिसमें लिखा था लॉकडाउन बढ़ने के ऐलान के बाद गर्लफ्रेंड ने कहा- शायद इस जन्म में मुलाकात हो न हो।
गौतम गंभीर ने कहा- लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करें लोग
पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी पीएम मोदी के लॉकडाउन बढाने के फैसले का स्वागत किया। गंभीर ने ट्वीट करते हुए कहा कि हम भारत के लोगों ने इसे 21 दिनों के लिए किया है और हम इसे कुछ और हफ्तों तक करेंगे। कृपया लॉकडाउन दिशानिर्देशों का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications