लॉकडाउन के बीच दूसरी पत्नी से मिलने उसके घर जाने के लिए कर्फ्यू पास चाहता था शख्स, पुलिस ने दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है। सऊदी अरब में अबतक करीब 3000 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 41 लोगों की इससे मौत भी हो चुकी है। सऊदी में जो इलाके ज्यादा संक्रमित हैं उन इलाकों में स्टरलाइजेशन प्रोग्राम लागू किया गया है। ऐसे में दुबई पुलिस के पास लॉकडाउन से जुड़े ऐसे-ऐसे कॉल आ रहे हैं जिन्हें सुनकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाए। गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीते दिन उन्हें एक फोन कॉल आया जिसमें शख्स ने अपनी दूसरी पत्नी के घर जाने के लिए कर्फ्यू पास की मांग की।

दूसरी बीवी से मिलने उसके घर जाना चाहता है पति
असल में दुबई पुलिस चीफ एक रेडियो कार्यक्रम में मौजूद थे जहां वे कोरोना वायरस और लॉकडाउन संबंधित सूचनाएं दे रहे थे। इस कार्यक्रम में कॉलर्स के सवाल पूछने की भी सुविधा थी। इस दौरान एक शख्स ने सवाल किया कि क्या उसे अपनी दूसरी बीवी से मिलने के लिए कर्फ्यू पास (परमिट) मिल सकता है?

सवाल सुनकर सब पुलिसवाले हंसने लगे
उस शख्स का ये सवाल सुनकर रेडियो पर लाइव मौजूद दुबई ट्रैफिक पुलिस के चीफ ब्रिगेडियर सैफ मुहैर अल माजरोइ भी हंसने लगे। उन्होंने आगे कहा कि ये तो दूसरी बीवी से न मिलने का एक अच्छा बहाना है कि आपके पास उनसे मिलने के लिए पास नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे मामलों में परमिट नहीं दिया जा रहा है। कुछ दिन आप एक ही बीवी के साथ रहिए, ऐसे ही काम चला लीजिए।

सऊदी में दो लाख तक पहुंच सकती है कोरोना संक्रमितों की संख्या
सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार (7 अप्रैल) को आगाह किया कि कुछ ही हफ्तों में देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़कर दो लाख तक पहुंच सकती है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में मंगलवार तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,795 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 41 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्री तौफीक-अल-राबिया के हवाले से कहा, ''अध्ययनों के अनुसार आगामी कुछ ही हफ्तों के भीतर देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर दो लाख पहुंच सकती है।'' राबिया ने सऊदी अरब को कोरोना वायरस से निपटने के लिए मुश्किल हालात का सामना करने के प्रति आगाह करते हुए यह भविष्यवाणी अरब और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के चार अध्ययनों पर आधारित है।












Click it and Unblock the Notifications