सख्त लॉकडाउन से सोने की तस्करी में भी आई कमी, इस साल मात्र 25 टन स्मगलिंग का अनुमान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया था। इस लॉकडाउन से सिर्फ संक्रमण के विस्तार को कम होना ही नहीं बल्कि कुछ और भी फायदे हुए थे। जी हां सख्त लॉकडाउन के चलते तस्करी के जरिए आने वाले सोने में कमी आई है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन एन अनंथा पद्माभन के मुताबिक, देश में तस्करी के जरिए आने वाले सोने की मात्रा गिरकर 2 टन प्रतिमाह पर आ गई है।

तस्करी के जरिए इस साल मात्र 25 सोने आने की संभावना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, कोविड से पहले भारत में सालाना करीब 120 टन सोना तस्करी के जरिए आता था। ऐसे में इस साल तस्करी के सोने में करीब 80 फीसदी की कमी आ सकती है कोविड-19 के कारण देश में 25 मार्च से दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया था। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स और अन्य साधनों पर भी रोक लग गई थी।
इस रोक के चलते गैरकानूनी शिपमेंट पूरी तरह से रुक गया था। लॉकडाउन के कारण जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोने की कुल मांग में भी कमी आई थी। अब देश तेजी से कोरोनावायरस संक्रमण का एपिसेंटर बनता जा रहा है। इसके बावजूद सभी प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। संक्रमण के मामले में अब भारत केवल अमेरिका से पीछे है।
पद्माभन का कहना है कि पिछले 6 महीने से कोई फ्लाइट नहीं थी। इस कारण तस्करी पर मामूली असर पड़ा। पद्माभन के मुताबिक, देश में जो कुछ भी तस्करी के माध्यम से आता हो, वो सब नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से जुड़े जमीनी बॉर्डर से आता है। एयरपोर्ट से होने वाली तस्करी ज्यादा नहीं है। जमीन से जुड़े बॉर्डर पर कड़ी निगरानी से तस्करी पर लगाम लगी है। वित्त मंत्रालय के डाटा की गणना के बाद ब्लूमबर्ग की कैलकुलेशन के मुताबिक, अप्रैल में हवाई अड्डों पर केवल 20.6 किलो सोना पकड़ा गया है। यह 6 साल का सबसे निचला स्तर है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications