रेड जोन में रखे गए देश के ये 130 जिले, आपका जिला तो नहीं शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के 733 जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, डबलिंग रेट और दूसरे पहलुओं को ध्यान में खते हुए ये बंटवारा किया गया है। मौटे तौर पर समझ सकते हैं कि ज्यादा केस होने पर रेड, उससे कम पर ऑरेंज और बहुत कम केस होने पर ग्रीन जोन में जिले को रखा गया है। इसी आधार पर 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद छूट मिलेगी। ग्रीन जोन में ज्यादातर कामकाज की इजाजत होगी। ऑरेंज जोन में कुछ शर्तों के साथ अनुमति मिलेगी लेकिन रेड जोन में 3 मई के बाद भी छूट नहीं दी जाएगी।

Recommended Video

      Coronavirus India Lockdown: 319 जिले Green Zone में शामिल, ये जिले अब भी Red Zone | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus lockdown 130 districts in red zone full list

      ये है रेड जोन में रखे गए जिलों की पूरी लिस्ट

      उत्तरप्रदेश में सबसे ज्यादा 19 जिले रेड जोन में हैं। ये जिले हैं-

      • आगरा
      • लखनऊ
      • सहारनपुर
      • कानपुर
      • मुरादाबाद
      • फिरोजाबाद
      • गौतम बुद्ध नगर
      • बुलंदशहर
      • मेरठ
      • रायबरेली
      • वाराणसी
      • बिजनौर
      • अमरोहा
      • संत कबीर नगर
      • अलीगढ़
      • मुजफ्फरनगर
      • रामपुर
      • मथुरा
      • बरेली।

      महाराष्ट्र में 14 जिले रेड जोन में हैं, ये हैं-

      • मुंबई
      • पुणे
      • ठाणे
      • नासिक
      • पालघर
      • नागपुर
      • सोलापुर
      • यवतमाल
      • औरंगाबाद
      • सतारा
      • धुले
      • अकोला
      • जलगांव
      • मुंबई सब-अर्बन।

      मध्य प्रदेश में 9 जिले-

      • इंदौर
      • जबलपुर
      • धार
      • बड़वानी
      • पूर्वी निमाड़
      • देवास
      • भोपाल
      • उज्जैन
      • ग्वालियर।

      राजस्थान में 8 जिले रेड जोन में

      • अजमेर
      • भरतपुर
      • जयपुर
      • जोधपुर
      • कोटा
      • नागौर
      • बांसवाड़ा
      • झालावाड़।

      पश्चिम बंगाल -

      • कोलकाता
      • हावड़ा
      • 24 परगना नॉर्थ
      • 24 परगना साउथ
      • मिदनापुर वेस्ट
      • मिदना ईस्ट
      • दार्जिलिंग
      • जलपाईगुड़ी
      • मालदा

      दिल्ली के रेड जोन

      • दक्षिण-पश्चिम
      • सेंट्रल, नॉर्थ
      • साउथ
      • नॉर्थ ईस्ट
      • वेस्ट
      • शहादरा
      • ईस्ट
      • न्यू दिल्ली
      • नॉर्थ वेस्ट
      • साउथ वेस्ट

      पंजाब

      • जालंधर
      • पटियाला
      • लुधियाना

      हरियाणा-

      • सोनीपत
      • फरीदाबाद

      बिहार

      • मुंगेर
      • पटना
      • रोहतास
      • बक्सर
      • गया

      गुजरात

      • अहमदाबाद
      • सूरत
      • वडोदरा
      • आनंद
      • बरासगांठा
      • पंचमहल्स
      • भावनगर
      • गांधी नगर
      • अरावली

      तेलंगाना

      • हैदराबाद
      • रंग्गारेड्डी
      • विकाराबाद
      • वारंगल

      ओडिशा

      • जाजापुर
      • भद्दक
      • बालेश्वर

      कर्नाटक

      • बेंगलुरु अरबन
      • बेंगलुरु रूरल
      • मैसूर

      उत्तराखंड में हरिद्वार, झारखंड में रांची और छत्तीसगढ़ में रायपुर को रेड जोन में रखा गया है। बता दें कि लॉकडाउन का दूसरा चरण 3 मई को खत्म हो रहा है। 25 मार्च से देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में छूट के लिए ये बंटवारा किया गया है।

      कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 35 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 35043 हो गई है और 1147 मौतें हुई हैं। देश में इस समय 25007 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 8889 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+