Coronavirus LIVE Update: कोरोना के मामलों में आई कमी, फिर भी एक्टिव केस 4000 के पार, देखें लेटेस्ट अपडेट
Coronavirus LIVE Update: कोरोना वायरस की वापसी ने एक बार फिर से देश को सतर्क कर दिया है। 2025 की शुरुआत में जहां उम्मीद जताई जा रही थी कि कोविड अब इतिहास बन जाएगा, वहीं अब ताजा आंकड़े बताते हैं कि यह खतरा पूरी तरह टला नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 25 जून 2025 के बुलेटिन के मुताबिक, देश में एक्टिव केस का आंकड़ा 4000 के पार पहुंच गया है।
खासतौर पर केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। वहीं, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी मौतों की संख्या चिंता बढ़ा रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि कुछ राज्य अब भी कोविड से लगभग मुक्त हैं, जहां एक भी एक्टिव केस नहीं है। इस रिपोर्ट में हम राज्यवार स्थिति और मौजूदा हालात पर नजर डालेंगे।

कोरोना से जुड़े ताजा अपडेट यहां देखें...
LIVE Feed
24 घंटे में तीन मरीजों की मौत
केरल में 64 वर्षीय पुरुष मरीज की मौत हुई, जिसे कोविड के साथ कई अन्य गंभीर बीमारियां थीं जैसे सेप्टिक शॉक, किडनी फेलियर, हाइपरटेंशन और डायबिटीज। मध्य प्रदेश में 52 साल की महिला मरीज को सांस लेने में परेशानी थी और उन्हें हाइपरसेंसिटिविटी निमोनाइटिस बताया गया था। महाराष्ट्र में 61 साल के मरीज को हाई ब्लड प्रेशर और ब्रेन ब्लीड की समस्या थी, कोविड संक्रमण के कारण उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।
24 घंटे में 336 नए मरीज
भारत में 24 जून 2025 की सुबह 8 बजे तक कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस की संख्या 4089 पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 336 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 688 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। अच्छी खबर ये है कि मौतों की संख्या तुलनात्मक रूप से स्थिर रही—कल सिर्फ 3 मौतें दर्ज हुईं।












Click it and Unblock the Notifications