कोरोना वायरस: कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खातें में पैसा भेजने का सरकार ने दिया आदेश

नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एडवाइजरी जारी कर कंस्ट्रक्शन मजदूरों के खातें में फंड भेजने को कहा है। लेबर वेलफेयर बोर्ड में सेस फंड के लिए जरिए जो पैसा जमा है, उसे मजदूरों के खातों में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए भेजने को कहा गया है।

Recommended Video

    Coronavirus: Modi Government का ऐलान, Construction मजदूरों के खाते में डालेंगे पैसे | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus Labour and Employment Ministry order to transfer funds in account of construction workers

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया है लेबर वेलफेयर बोर्ड में सेस फंड में करीब 52,000 करोड़ रुपए जमा हैं। वहीं करीब 3.5 करोड़ कंस्ट्रक्शन मजदूर इस कंस्ट्रक्शन वेलफेयर बोर्ड के साथ पंजीकृत हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के चलते देश में कामकाज बंद पड़े हैं। ऐसे में मजदूर तबके के सामने सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है। पंजाब औप यूपी समेत कुछ राज्यों की सरकारें पहले ही मजदूरों को एकमुश्त कुछ पैसा देने की घोषणाएं कर चुकी हैं।

    कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के करीब-करीब पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर कुल 560 जिलों को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा कर दी गई है, वहीं बाकी जगह भी आंशिक तौर पर ही कामकाज हो रहा है।। महाराष्ट्र और पंजाब में पूरी तरह के कर्फ्यू लगा दिया गया है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 490 पर पहुंच चुकी है। देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में तीन लाख 80 हजार लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इटली में सबसे ज्यादा 6 हजार लोगों की मौत हुई है। कोरोना करीब-करीब सारी दुनिया में फैल चुका है और आज दुनियाभर के देशों के सामने इससे निपटने की एक बड़ी चुनौती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+