Coronavirus: अष्टमी के दिन कपिल शर्मा करेंगे बेटी की पूजा, धोएंगे पैर, कन्या पूजा के बारे में कही ये बात

मुंबई। कॉमेडी के बादशाह और हर दिल अजीज कपिल शर्मा इन दिनों घर पर अपनी नन्हीं गुड़िया, पत्नी गिन्नी चतरथ और मम्मी के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं, काम में बेहद ही व्यस्त रहने वाले कपिल, जो कि घर को समय नहीं दे पाते हैं, इस वक्त पूरी तरह से घरवालों के लिए समर्पित हैं, इन दिनों नवरात्र चल रहे हैं, बुधवार को मां आष्टमी की पूजा है, चूंकि कोरोना के कारण सब जगह लॉकडाउन हैं, इसलिए इस बार कन्या पूजन के लिए कन्याएं घर नहीं आ पाएंगी।

कपिल शर्मा अष्टमी के दिन करेंगे बेटी की पूजा

कपिल शर्मा अष्टमी के दिन करेंगे बेटी की पूजा

लेकिन कपिल ने अष्टमी पर बेटी अनाया के लिए स्पेशल प्लान बनाया है। कपिल ने कहा कि वह अष्टमी पर बेटी की पूजा करेंगे और उसके पैर धोएंगे, कपिल ने बताया कि उनके पास खुद की कंजक है और वह उसकी की पूजा करेंगे, मालूम हो कि कपिल की बेटी का जन्म दिसबंर 2019 में हुआ था, उस हिसाब से इस बार उसकी पहली नवरात्रि पूजा है।

'बेटी ने मेरे अंदर काफी कुछ बदल दिया'

'बेटी ने मेरे अंदर काफी कुछ बदल दिया'

हाल ही में पिंकविला से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान कपिल ने अपनी बेटी के बारे में बहुत सारी बातें की थीं, उन्होंने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है, जिसका मतलब होता है खुशी, कपिल ने कहा कि अनाया के आने के बाद उनमें कुछ परिवर्तन हुए हैं, वो पहले से अब शांत हो गए हैं और जब वह बेटी के साथ खेलते हैं तो खुद बच्चे बन जाते हैं।

हम घर से बाहर नहीं जा रहे हैं: कपिल शर्मा

हम घर से बाहर नहीं जा रहे हैं: कपिल शर्मा

इन दिनों कोरोना वायरस के खौफ के बीच वह बेटी का कैसा ध्यान रख रहे हैं तो उन्होंने कहा, हम घर से बाहर नहीं जा रहे हैं और ना ही किसी को अपने घर में आने दे रहे हैं। अगर हमें घर का कोई सामान भी लेना है तो हम नीचे जाकर लेते हैं।

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है...

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है...

कपिल और गिन्नी ने प्रेम विवाह किया है, जिस वक्त दोनों की शादी की बातें सामने आई थीं, तब कपिल शर्मा ने खुलकर मीडिया के सामने कहा था कि वो गिन्नी से बेइंतहा प्यार करते हैं, उसी ने मुझे मेरे बुरे दिनों में संभाला था, कपिल ने कहा था कि वो बहुत ही आध्यात्मिक हैं, उसके पूजा-पाठ का ही असर है कि आज मैं ठीक हूं, मैं उसकी हर बात हमेशा मानूंगा क्योंकि मुझे पता है कि वो सही होती है, मेरे लिए वो दुआ मांगती हैं। मेरे भले के लिए वह हमेशा आस-पास रहती हैं।

है।

'कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है'

'कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है'

जिस पर गिन्नी ने कहा था कि मैंने जो कुछ भी किया है वो अपने लिए किया है, मैंने वो ही वापस करने की कोशिश की, जो मैंने कपिल से पाया था, गिन्नी ने कहा कि कपिल बहुत केयरिंग, इमोशनल और प्यारा है, उसने मुझे बहुत प्यार दिया है, मैंने बस वो ही देने की कोशिश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+