चिंताजनक: भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 32 लाख के पार, अमेरिका-ब्राजील से अधिक दैनिक मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा अब 32 लाख के पार पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार रात तक 47,452 नए मामले सामने आए जिसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव रोगियों का कुल आंकड़ा 32 लाख से अधिक हो गया है। इस बीच एक और चिंता का कारण यह है कि दैनिक मामलों में भारत, अमेरिका और ब्राजील से बहुत आगे निकल चुका है।

coronavirus infects in India cross 32 lakh, more than US-Brazil daily cases

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह के बुलेटिन के अनुसार, भारत में कुल 31,67,323 कोविड -19 मामले थे। हालांकि, इसके बाद दिनभर में राज्यों से सामने आए नए आंकड़ों के टोटल के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 लाख से अधिक हो गई है। जानकारी के मुताबिक नए मामलों को बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविद बुलेटिन में अपडेट किया जाएगा। मंगलवार को सबसे अधिक मामलों की रिपोर्ट करने वाला इकलौता राज्य महाराष्ट्र था जहां 10,425 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई, जबकि आंध्र प्रदेश में 9,927 मामले दर्ज किए गए।

कहां कितने मालमों की पुष्टि?
रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 1370 नए मामले, हरियाणा में 1148 नए मामले, उत्तराखंड में 485, कर्नाटक में कोरोना के 8161 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली में कोरोना के 1544 नए केस रिपोर्ट हुए हैं और एक दिन में 1155 लोग ठीक हुए। 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अब तक 164071 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक राजधानी में कोरोना से 4330 लोगों की जान जा चुकी है। आंध्र प्रदेश की बात करे तो यहां महाराष्ट्र के बाद कोरोना के सबसे अधिक 9927 नए मामले सामने आए हैं। 92 लोगों की मौत हो गई है। अब तक राज्य में 3460 लोगों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की रफ्तार बढ़ी है, वर्तमान में राष्ट्रीय रिकवरी दर 76 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: दुनिया भर में कोरोना फैलाने वाले वुहान में 8 महीने बाद खुल गए कॉलेज, विदेशी छात्रों को वापस आने की नहीं दी अनुमति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+