कोरोना का कहर, भारत में 131868 पहुंची मरीजों की संख्या, अब तक 3867 मौत

मुंबई। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है, तमाम कोशिशों के बावजूद इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, भारत में भी कोरोना के मरीजों में पिछले दिनों तेजी से इजाफा हुआ है, देश में कोरोना के मामले बढ़कर 1.31 लाख के पार चला गया है।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates: मरीज़ों का आंकड़ा 1,31,868,देश में अब तक 3867 मौत | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना का कहर, भारत में 131868 पहुंची मरीजों की संख्या

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार आज सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 1,31,868 मामले सामने आ चुके हैं, तो वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 3867 तक पहुंच गया है, देश में कोरोना के फिलहाल 73,560 एक्टिव केस हैं, वहीं 54,441 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

    आज से कर्नाटक पूरी तरह से लॉकडाउन

    COVID-19 के प्रसार से बचने के लिए आज से कर्नाटक पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। आवश्यक आपूर्ति बेचने वाली दुकानों को छोड़कर, कल सुबह 7 बजे तक सब कुछ बंद रहेंगी तो वहीं असम में कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सत्रह COVID-19 मामलों की पुष्टि की। शनिवार राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 346 हो गई है।

    भारत में डबलींग रेट 13.5 दिन है

    जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह के सर्वेक्षण के अनुसार हमारा डबलींग रेट 13.5 दिन है, जहां पहले भारत में 1 लैब था वहां अब 587 लैब टेस्टिंग के लिए हो गए हैं, आज हम रोज 1 लाख 15 हजार से भी ज्यादा टेस्टिंग कर रहे हैं।

    भारत में तेजी से बढ़े कोरोना के मरीज

    शुक्रवार से शनिवार तक दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले जिन देशों में आए हैं, उनमें अमेरिका, रूस और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। अमेरिका में बीते 24 घंटे में 24197 नए मामले आए थे। इसके बाद ब्राजील में 19969 और रूस में 8894 मामले सामने आए। इस लिस्ट में भारत का चौथा स्थान है। जहां पिछले 24 घंटे में 6654 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इरान, पेरू और चिली में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+