खतरे की घंटी! कोरोना के एक्टिव केस फिर से 4 लाख के पार, 24 घंटों में मिले 43,509 मरीज

खतरे की घंटी! कोरोना के एक्टिव केस फिर से 4 लाख के पार, 24 घंटों में मिले 43,509 मरीज

नई दिल्ली, 29 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गुरुवार (29 जुलाई) को फिर से इजाफा देखा गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को बीते 24 घंटे में 43,509 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। 43,509 नए केस आने के बाद कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या फिर 4 लाख के पार हो गई है। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 4,03,840 है। देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों की संख्या भी 4.20 लाख से अधिक है। पिछले 23 घंटे में कोरोना से 38,465 लोग रिकवर हुए हैं।

Recommended Video

      Coronavirus India Kerala Update: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 43 हजार नए केस दर्ज | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.38% हुआ

      स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस रिकवरी रेट बढ़कर 97.38 प्रतिशत हुआ है। भारत में 28 जुलाई को बीते 24 घंटे में 17,28,795 कोरोना सैंपल की जांच की गई है। वहीं 28 जुलाई तक देशभर में कोविड-19 के लिए कुल 46,26,29,773 सैंपल्स की जांच हुई है।

      वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 45 करोड़ के पार हो गया है। 28 जुलाई को शाम 7 बजे तक देश में करीब 40 लाख लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई है।

      देश में 50 फीसदी कोरोना केस केरल से

      भारत में कोरोना वायरस के 50 फीसदी केस सिर्फ केरल से आ रहे हैं। केरल में 28 जुलाई को बीते 24 घंटे में 22,056 नए मामले सामने आए थे। वहीं 131 लोगों की मौत हुई थी। केरल एक्टिव केसों की संख्या 1,49,534 है। केरल में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते 31 जुलाई और 1 अगस्त को पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस बात की अधिकारिक जानकारी केरल सरकार ने दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+