कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में 311 मरीजों ने तोड़ा दम, 11929 नए केस

नई दिल्ली। पूरे देश में कोरोना का तांडव जारी है, भारत में कोरोना के कुल मामले अब बढ़कर 3,20,922 तक जा पहुंचे हैं, जबकि अब तक 9,195 मरीजों की मौत हो चुकी है, देश में अब तक कुल 1,62,379 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, वहीं फिलहाल 1,49,348 एक्टिव केस हैं, मरीजों के ठीक होने की दर 51.5 फीसद से ज्यादा हो गई है, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से 311 मरीजों की जान गई है, 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक कोरोना से जंग जीती है, 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus : India में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 20 हजार के पार,कुल 9195 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना का तांडव जारी, 24 घंटे में 311 मरीजों ने तोड़ा दम

    तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ के KGMU माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शनिवार को जांच किए गए 2523 सैंपल में 63 पॉजिटिव है, इनमें लखनऊ के 23, बाराबंकी के 15, हरदोई के 07, संभल के 05, अयोध्या (फैजाबाद के 09, शाहजहांपुर के 04 मरीज हैं, तो वहीं दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 30 हजार के पार चली गई है, दूसरी ओर अस्पतालों में हालात खराब होने को लेकर भी दिल्ली सरकार ने केंद्र से मदद की मांग की है।

    दिल्ली में जारी है कोरोना का कहर

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 2137 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल मामले 36824 हो चुके हैं जबकि अब तक कुल 1214 लोगों की मौत हुई है।

    गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई मीटिंग

    इसी सिलसिले में आज दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, SDMA के सदस्यों के साथ-साथ एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+