कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर, दो महीने बाद सात लाख से कम हुए एक्टिव केस
कोरोना वायरस: दो महीने बाद देश में एक्टिव केस 7 लाख से नीचे
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 7 लाख से कम हो गए हैं। दो महीने बाद देश में सक्रिय मामले सात लाख के नीचे आए हैं। 22 अगस्त को देश में सक्रिय मामले सात लाख से कम थे। इसके बाद तेजी से केस बढ़े फिर धीरे-धीरे कम हुए। 63 दिन बाद आज (23 अक्टूबर) को देश में कोरोना के एक्टिव मामले सात लाख के नीचे हैं। ये एक राहत की बात है कि देश में संक्रमण लगातार बढ़ने के साथ-साथ मरीज लगातार ठीक भी हो रहे हैं।
Recommended Video

देश में 17 सितंबर को एक्टिव मामले 10.17 लाख पर पहुंच गए थे। इसके बाद से ऐक्टिव केस घटने शुरू हुए। धीरे-धीरे पहले केस 9 लाख के नीचे आए, फिर आठ लाख और उसके बाद अब एक्टिव केस सात लाख से कम हैं। इसे स्वास्थ्य मंत्रालय और विशेषज्ञों ने एक राहतभरी खबर कहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह कोरोना संक्रमण को लेकर जारी अपने बुलेटिन में बताया है कि पिछले 24 घंटों में 54,366 नए मामले सामने आए, वहीं बीते 24 घंटे में 73,979 मरीज डिस्चार्ज हुए। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर सात लाख से नीचे 6,95,509 पर आ गई है। देश में अभी तक कुल रिकवर हो चुके मरीजों की संख्या 69,48,497 हो चुकी है। देश में अब कोरोना संक्रमण के कुल 77,61,312 मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में अब तक 1,17,306 लोगों की मौत हुई है।
भारत का कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8 फीसदी है। कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद का कहना है कि 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,01,13,085 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,42,722 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
