मां वसुंधरा के बाद बेटे दुष्यंत सिंह का भी कोरोना टेस्ट निगेटिव, कनिका कपूर वाली पार्टी में हुए थे शामिल

नई दिल्ली। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद उनके बेटे दुष्यंत सिंह की भी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, दोनों ही नेता लखनऊ में एक पार्टी में गए थे और इस पार्टी में बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी मौजूद थीं, जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, और उनका इलाज चल रहा है, मालूम हो कि जिस पार्टी की बात यहां हो रही है, वो पार्टी दुष्यंत सिंह के ससुराल वालों ने दी थी, जिसमें वो अपनी मां के साथ शामिल हुए थे। कनिका कपूर के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेशन में रखा था।

Recommended Video

    Coronavirus Kanika Kapoor : Vasundhara Raje और Dushyant Singh की आई कोरोना रिपोर्ट | वनइंडिया हिंदी
    कनिका की रिपोर्ट से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया

    कनिका की रिपोर्ट से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया

    कनिका की रिपोर्ट सामने आने के बाद सियासी गलियारे में एकदम से हड़कंप मच गया था, क्योंकि पिछले दिनों वो लगातार संसद भवन पहुंचे हैं, कार्यवाही में हिस्सा लिया है, समितियों की बैठक में पहुंचे हैं। ऐसे में वो जिन-जिन सांसदों के साथ बैठे हैं, उनके साथ मिलकर बातचीत की है, उन सबकी चिंता बढ़नी स्वाभाविक थी, हालांकि दुष्यंत ने तो खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना खुद वसुंधरा राजे ने ट्विटर पर दी है।

    कोरोना रिपोर्ट निगेटिव...

    कोरोना रिपोर्ट निगेटिव...

    उन्होंने ट्वीट किया है कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी और मेरे बेटे की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन हम 15 दिन आइसोलेशन में ही रहेंगे। आपको बता दें कि यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद, अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी ख़ुद को आइसोलेट (पृथक) किया है।

    सेल्फ आइसोलेशन में रखा है

    सेल्फ आइसोलेशन में रखा है

    दोनों नेता पार्टी में थे, जहां कनिका कपूर भी मौजूद थीं तो वहीं टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है, डेरेक एक कार्यक्रम में दुष्यंत के बगल में बैठे थे, दीपेन्द्र हुड्डा ने भी संसद में दुष्यंत सिंह के साथ खाना खाया था जिसके बाद हुड्डा ने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है।

    कनिका कपूर हाल ही में लंदन से लौटी हैं...

    कनिका कपूर हाल ही में लंदन से लौटी हैं...

    बता दें कि शुक्रवार को 'बेबी डॉल' और 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे गानों से मशहूर हो चुकीं कनिका कपूर को लखनऊ के 'किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज यूनिवर्सिटी' में की गई जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। कनिका हाल ही में लंदन से लौटीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+