Coronavirus in India Updates: देश में कोरोना के एक्टिव केस घटे, 24 घंटे में 11 मौतें, केरल से सबसे ज्यादा

Coronavirus in India Updates: भारत में सोमवार को सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई, जो एक दिन पहले 7,383 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 119 कम मामले दर्ज किए गए, लेकिन इसी अवधि में 11 मौतें भी हुईं। इनमें से 7 मौतें केरल से थीं, जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से एक-एक मौत की पुष्टि हुई। मृतकों में एक 33 वर्षीय युवक केरल से था, जबकि बाकी बुजुर्गों को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।

Coronavirus in India LIVE Updates

कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Jun 16, 2025, 12:47 PM IST

नए कोविड वैरिएंट ने ली तीन जानें, MP-महाराष्ट्र-दिल्ली में मौतें

देश में नए कोविड वैरिएंट ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया है। पिछले 24 घंटे में तीन राज्यों में कोरोना से तीन मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से सभी मामलों में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
Jun 16, 2025, 12:46 PM IST

केरल में सबसे ज्यादा 1,920 एक्टिव केस

देश में कोरोना वायरस के मामलों में केरल एक बार फिर सबसे आगे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 1,920 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, गुजरात 1,433 एक्टिव केस के साथ दूसरे स्थान पर है।
Jun 16, 2025, 11:28 AM IST

देश में कोरोना के एक्टिव केस घटे, 24 घंटे में 11 मौतें, केरल से सबसे ज्यादा

भारत में सोमवार को सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई, जो एक दिन पहले 7,383 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में 119 कम मामले दर्ज किए गए, लेकिन इसी अवधि में 11 मौतें भी हुईं। इनमें से 7 मौतें केरल से थीं, जबकि दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से एक-एक मौत की पुष्टि हुई। मृतकों में एक 33 वर्षीय युवक केरल से था, जबकि बाकी बुजुर्गों को पहले से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।
Jun 16, 2025, 8:07 AM IST

भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

भारत में एक बार फिर कोरोना मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल सक्रिय मामले 7,383 हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+