Coronavirus in India: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 236 नए केस आए सामने, IGI एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग शुरू
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 236 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 3424 हो गई है। महाराष्ट्र के थाणे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं।

Coronavirus in India: देश में कोरोना को लेकर चिंता फिर से बढ़ गई है। जिस तरह से चीन में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं उसे देखते हुए भारत सरकार भी एक्टिव हो गई है। केंद्र सरकार ने राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कहा है। देश में कोरोना के नए मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 236 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो यह संख्या 3424 हो गई है। महाराष्ट्र के थाणे में कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही थाणे में कोरोना के कुल संक्रमितों की बात करें तो यह 747391 पहुंच गई है। थाणे में कोरोना से 11967 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 736179 लोग ठीक हो चुके हैं।
जिस तरह से चीन में कोरोना के मामले बढ़े हैं उसे देखते हुए भारत में एयरपोर्ट पर टेस्टिंग बढ़ गई है। जेनेस्ट्रिंग्स डायग्नोस्टिक सेंटर की फाउंडर डॉक्टर गौरी अग्रवाल ने कहा कि औसतन दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर 25000 यात्री आते हैं जिसमे से सिर्फ 500 लोगों की रैंडम टेस्टिंग की गई। दिन के अंत तक हमारी लैब ने तकरीबन 110 लोगों के टेस्ट किए। बता दें कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट को अनिवार्य कर दिया है। जो यात्री चीन, साउथ कोरिया, जापान, थाइलैंड, हॉन्गकॉन्ग से आ रहे हैं उनको लेकर चिंता बढ़ गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क पहनें, भीड़भाड़ वाली जगहों पर ना जाएं, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications