कोरोना संकट में इस कंपनी ने किया ऐलान- किसी कर्मचारी की नहीं जाएगी नौकरी, किया इंक्रीमेंट
नई
दिल्ली। कोरोना वायरस के फैलने और लॉकडाउन जारी होने के बाद लगातार कपनियां कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही हैं और तनख्वाह में कटौती की जा रही है। इस बीच पेय पदार्थ बनाने के लिए मशहूर कोका कोला ने कहा है कि इस मुश्किल वक्त में उसके ना तो किसी कर्मचारी को नौकरी से निकाला जाएगा और ना ही किसी की सैलरी काटी जाएगी। साथ ही कंपनी ने इंक्रीमेंट यानी सैलरी में बढ़ोतरी का भी ऐलान किया है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
7,000 कर्मचारियों को मिलेगा इंक्रीमेंट
कोको-कोला कंपनी की बॉटलिंग पार्टनर हिन्दुस्तान कोको-कोला बेवरेजेज ने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की घोषणा की है। एचसीसीबी ने अपने 7,000 कर्मचारियों की सैलरी में 7 से 8 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2020 लागू होगी। एचसीसीबी की ओर से कहा गया है कि सालाना इंक्रीमेंट का फायदा सभी कर्मचारियों को मिलेगा। कंपनी भारत में भारत में कोक, स्प्राइट थम्सअप नाम से पेय पदार्थ बनाती है।

कंपनी ने माना- खपत घटी है
कोका कोला के सीईओ जेम्स क्वींसी ने कहा है कि भारत के बाजार में कोल्ड ड्रिंग्स की खपत काफी घटी है। कोरोना वायरस के खतरे और फिर लॉकडाउन के बाद जनवरी-मार्च तिमाही में दुनिया भर के बाजारों में कोका-कोला की बिक्री 5 फीसदी घटी है। कंपनी ने लॉकडाउन का नकारात्मक असर जरूर माना है लेकिन साफ किया है कि इसका असर कर्मचारियों पर नहीं होगा।

कोरोना से नौकरियों पर पड़ा है असर
कोरोना वायरस का खतरा देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। जिससे नौकरियों पर देशभर में असर हुआ है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 29 हजार के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या मंगलवार को 29,435 हो गई है और 934 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इस समय 21,632 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications