कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली के किन अस्पतालों में कितने बेड
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि देश भर में अकेले राजधानी दिल्ली में 31 जुलाई तक कोरोना वायरस संक्रमण के साढ़े पांच लाख मरीज़ हो जाएंगे.
मंगलवार को उन्होंने कहा कि दिल्ली में 15 जून तक 44 हज़ार, 15 जुलाई तक 2.25 लाख और 31 जुलाई तक 5.50 लाख मामले हो जाएंगे. उनके अनुसार 31 जुलाई तक मरीज़ों के इलाज के लिए अस्पतालों में 80 हज़ार बेड्स की आवश्यक्ता होगी.
अस्पतालों में बेड को लेकर विवाद
दिल्ली के अस्पतालों को लेकर प्रदेश सरकार बीते कई दिनों से चर्चा में है. इन अस्पतालों में कोरोना मरीज़ों को बेड न मिलने के बारे में हाल में सोशल मीडिया में कई ख़बरें आईं.
इसके बाद केजरीवाल ने कुछ निजी अस्पतालों पर कोरोना महामारी के दौर में बेड की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ये अस्पताल लोगों की सेवा के लिए बनाए गए थे न कि पैसे कमाने के लिए.
इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक कोरोना महामारी जारी है, जब तक दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सिर्फ़ यहां रहने वालों के लिए कोरोना के बेड सुरक्षित होने चाहिए. दिल्ली में निजी अस्पताल कोरोना महामारी तक केवल दिल्लीवालों के लिए रिज़र्व होंगे.
उनका कहना था कि दिल्ली में केंद्र सरकार के 10,000 बेड्स हैं वहां कोई भी इलाज करा सकता है.
हालांकि उनके इस फ़ैसले को बाद में उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने ये कहते हुए पलट दिया है कि किसी भी मरीज़ को स्वास्थ्य सेवाएं देने से इस आधार पर मना नहीं किया जा सकता कि वो दिल्ली का निवासी नहीं.
इसे पहले दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी सुलझाने की कोशिश में प्रदेश सरकार ने एक एंड्रायड मोबाइल ऐप 'दिल्ली कोरोना' जारी किया जिससे लोगों को दिल्ली के अस्पतालों में कुल खाली बेड की संख्या और कुल खाली वेन्टिलेटर वाले बेड की संख्या का पता चले.
इन सभी विवाद के बीच आइये आपको बताते हैं कि दिल्ली में कोरोना हेस्पलाइन या एंबुलेंस हेल्पलाइन क्या है.राजधानी में दिल्ली सरकार के कितने अस्पताल हैं जहां इलाज कराया जा सकता है, कहां कहां कोरोना का टेस्ट हो रहा है.
दिल्ली सरकार के कोरोना हेल्पलाइन नंबर - 011-22391014, 011-22301028, 011-22302441, 011-22307133, 011-22304568, 011-22307745, 011-22307135, 011-22307145, 11-22300012, 011-22300036
दिल्ली सरकार का डेडिकेटड कोरोना व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जो सरकार का दावा है कि रात-दिन काम करता है - 8287 97 2050
कैट्स एम्बुलेंस के लिए कंट्रोल रूम का नंबर - 102
एम्बुलेंस के लिए इन नंबरों से भी संपर्क किया जा सकता है - 7291000071, 7291000078, 7291000093, 7291000094
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेश सरकार के 37 अस्पताल हैं. हालांकि कांग्रेस के नेता अजय माकन का कहना है कि दिल्ली सरकार के पास कुल 38 अस्पताल हैं.
दिल्ली कोरोना मोबाइल ऐप में राज्य सरकार के अस्पताल, केंद्र सरकार के अस्पताल और निजी अस्पतालों में मौजूद बेड की सूची है.
अस्पताल में बेड की मौजूदगी बताने के लिए दिल्ली सरकार ने एक कोरोना डैशबोर्ड भी बनाया है. इसके अनुसार प्रदेश के अस्पतालों में 8877 बेड कोरोना मरीज़ों के लिए हैं जबकि 507 बेड हैं जिनमें वेन्टिलेटर सुविधा है.
कोविड-19 के मरीज़ों के लिए दिल्ली में सरकारी कोविड अस्पताल
- लोक नायक अस्पताल , जीबी पंत अस्पताल - 2000 बेड
- राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल - 500 बेड
- गुरु तेग बहादुर अस्पताल - 1500 बेड
- दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल
- डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल
कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली में और सरकारी अस्पताल
- एम्स झज्जर - 700 बेड
- सफदरजंग - 283 बेड
- दीप चंद बंधु - 176 बेड
- राम मनोहर लोहिया - 137 बेड
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज - 80 बेड
- ऐम्स दिल्ली - 250 बेड
- सत्यवादी राजा हरीश्चंद्र अस्पताल - 168 बेड
कोविड-19 के मरीज़ों के लिए दिल्ली में प्राइवेट कोविड अस्पताल
- महा दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट अस्पताल - 100 बेड
- सर गंगाराम सिटी , राजेंद्र नगर - 129 बेड
- सर गंगाराम कोलमत - 34 बेड
- सर गंगाराम - 124 बेड
- इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल - 121 बेड
- मैक्स अस्पताल, साकेत - 200 बेड
- मैक्स अस्पताल, पटपड़गंड - 80 बेड
- फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग - 56 बेड
- फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल - 69 बेड
- फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज -32 बेड
- सरोज मेडिकल इंसटीट्यूशन, रोहिणी - 154 बेड
- खुशी अस्पताल, द्वारका - 50 बेड
- मूलचंद खैरातीराम अस्पताल -28 बेड
- बत्रा अस्पताल एचंड रीसर्च सेंटर, तुगलकाबाद - 99 बेड
- हकीम अब्दुल हमीद सेंटिनरकी अस्पताल - 94 बेड
- बीएल कपूर अस्पताल- 93 बेड
- महाराजा अग्रसेन अस्पताल, पंजाबी बाग़ - 81 बेड
- राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट - 72 बेड
- होली फैमिली अस्पताल -69 बेड
- पार्क अस्पताल - 53 बेड
- बंसल ग्लोबल अस्पताल - 50 बेड
- श्री बलाजी एक्शन अस्पताल - 50 बेड
- वेंकेटेश्वर अस्पताल - 50 बेड
- जयपुर गोल्डेन अस्पताल- 48 बेड
- माता छानन देवी अस्पताल - 42 बेड
- सिग्नस ऑर्थोकोयर अस्पताल - 17 बेड
- धर्मशिला नारायाण अस्पताल - 40 बेड
- पीएसआरआी- 40 बेड
- आकाश हेल्थकेयर - 40 बेड
- मनिपाल अस्पताल - 40 बेड
- तीर्थ राम शाह चौधरी अस्पताल - 40 बेड
- इंडियन सपाइनल कॉर्ड इन्ज्यूरी सेंटर - 37 बेड
- आयुष्मान अस्पताल - 32 बेड
- संत प्रमोद अस्पताल - 30 बेड
- भगवति अस्पताल - 31 बेड
- मधुकर रेनबो अस्पताल - 26 बेड
- कुकरेजा अस्पताल - 24 बेड
- प्राइमस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल - 24 बेड
- कालरा अस्पताल - 23 बेड
- सन्तोम अस्पताल - 21 बेड
- गोयल हॉस्पिटल एंड यूरोलॉजी सेंटर - 21 बेड
- सेहगर नियो अस्पताल - 20 बेड
- नवजीनव अस्पताल - 20 बेड
- ऐक्शन कैंसर अस्पताल - 20 बेड
- राठी अस्पताल , नांगलोई - 20 बेड
- एनकेएस अस्पताल - 20 बेड
- ब्रह्म शक्ति अस्पताल - 20 बेड
- मेडियोर अस्पताल, द्वारका - 20 बेड
- जीवन अनमोल अस्पताल - 20 बेड
- दिल्ली हार्ट एंड लीवर इंस्टीट्यूट - 19 बेड
- माता रूप रानी मग्गू अस्पताल, उत्तम नगर - 18 बेड
- विम्हन्स - 18 बेड
- भगत चंद्र अस्पताल - 17 बेड
- तारक अस्पताल , उत्कतम नगर - 15 बेड
- नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूड - 15 बेड
- आईबीएस अस्पताल , लजपत नगर - 15 बेड
- जीनव माला अस्पताल, रोहतक रोड - 15 बेड
- महाराजा अग्रसेन अस्पताल, द्वारका - 14 बेड
- सिग्नसल सोनिया - 14 बेड
- एमजीएस अस्पताल - 14 बेड
- सीताराम भारतीया इंस्टीट्यूट - 14 बेड
- मलिक रेडिक्स अस्पताल - 14 बेड
- कपिल मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, नाथुपुरा - 10 बेड
- गोयल अस्पताल, पश्चिम विहार - 10 बेड
- सूर्या अस्पताल, कृष्णा नगर - 10 बेड
- यूनिवर्सल सेंटर ऑफ़ हेल्थ सर्विसेस - 10 बेड
- जीवन मोतीखेड़ा अस्पताल, नांगलोई - 10 बेड
- एसएमएस अस्पताल, गगन विहार - 10 बेड
- बेनसुपस अस्पताल, द्वारका - 10 बेड
- कॉसमॉस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, विकास मार्ग - 10 बेड
- अंसारी अस्पताल, सागरपुर - 10 बेड
- पुष्पांजली मेडिकल सेंटर, विकास मार्ग - 10 बेड
- विकास हॉस्पिटल - 10 बेड
- भाटिया ग्लोबल हॉस्पिटल, पशअचिम विहार - 10 बेड
- टरन अस्पताल, नज़फगढ़ - 10 बेड
- सीडी ग्लोबल हॉस्पिटल, नज़फगढ़ - 10 बेड
- संजीवन अस्पताल - 10 बेड
- श्री अग्रसेन इंटरनेशनल अस्पताल - 10 बेड
- खंडेलवाल अस्पताल - 10 बेड
- भगवान महावीर अस्पताल - 10 बेड
- एपेक्स सिटी अस्पताल, वेस्ट विनोद नगर - 10 बेड
- समर अस्पताल, द्वारका - 10 बेड
- पीजीएच अस्पताल, विकास नगर - 10 बेड
- पंचशील अस्पताल, यमुना विहार - 10 बेड
- डॉक्टर चौधरी मोरल अस्पताल, यमुना विहार - 8 बेड
- आर्डेन्ट गणपति अस्पताल - 8 बेड
- गांधी नर्सिंग होम, उत्तम नगर - 7 बेड
- मेडियोर, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया - 7 बेड
- इशान अस्पताल, रोहिणी - 4 बेड
- आरएलकेसी मेट्रो अस्पताल - 20 बेड
- सेंट स्टीफ़न्स अस्पताल - 66 बेड
कोरोना की टेस्टिंग के लिए दिल्ली सरकार के 17 टेस्टिंग सेंटर की लिस्ट दी है -
- एम्स, श्री ओरोबिंदो मार्ग
- माइक्रोबायोलॉजी विभाग, एम्स, नई दिल्ली
- लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, कनॉट प्लेस
- रेस्पीरेटरी वायरस लैब, नेशनल सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल, सिविल लाइंस
- बायोटेक्नोलॉजी लैब, नेशनल सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल, सिविल लाइंस
- राम मनोहर लोहिया अस्पताल
- इंस्टीट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बाइलीनियरी साइंसेस, वसंत कुंज
- आर्मी हॉस्पिटल रीसर्च एंड रेफेरल, धौला कुंआ
- मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, बहादु शाह ज़फ़र मार्ग
- वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल, अंसारी नगर
- स्टेट डीब ड्रेनिंग एंड डेमॉन्स्ट्रेशन संटर, दिल्ली गेट
- माइक्रोबायोलॉजी विभाग, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डीबी एंट रेस्पीरेटरी डिज़ीज़ेस
- यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंसेज
- आर्मी बेस हॉस्पिटल
- IGIB, CSIR, नई दिल्ली
- राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, ताहिरपुर
- वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट (VPCI), दिल्ली
कोरोना की टेस्टिंग के लिए दिल्ली सरकार ने 17 प्राइवेट टेस्टिंग सेंटर की लिस्ट जारी की है -
- डॉ लाल पैथलैब्स, नेशनल रेफरेन्स लेबोरेटरी, सेक्टर 18 रोहिणी
- डॉक्टर डांग्स लैब, श्री ओरोबिंदो मार्ग
- लेबोरेटरी सर्विसेस, इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, सरिता विहार
- मैक्स लैब, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत
- सर गंगाराम अस्पताल कलिनीकल लेबोरेटरी सर्विसेस, राजेंद्र नगर
- ONCQUEST लेबोरेटरीज़, सफदरजंग अस्पताल
- प्रोग्लनोसिस लैबोरेटरीज़, द्वारका
- सिटी एक्स रे एंड स्कैन क्लिनिक प्राइवेट लिमिटेड, तिलक नगर
- लाइफलाइन लैबोरेटरी, ग्रीन पार्क एक्सटेंशन
- डिपार्टमेंट ऑफ़ लैबोरेटरी सर्विसेस, डॉक्टर बी.एल. कपूर मेमोरियल अस्पताल, पूसा रोड
- डिपार्टमेंट ऑफ़ लैबोरेटरी सर्विसेस, ऐक्शन केंसर हॉस्पिटल, पश्चिम विहार
- स्टार इमेजिंग एंड पैथ लैब प्राइवेट लिमिटेड, तिलक नगर
- जेनेस्ट्रिंग्स डायगोनिस्टिक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, गीतांजली एन्क्लेव
- स्टर्लिंग एक्यूरिस डायगोनिस्टिक्स, ओखला
- सीआरएल डायगोनिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, पश्चिम विहार, रोहतक रोड
- डिपार्टमेंट ऑफ़ लैब मेडीसिन, मनिपाल हॉस्पिटल, द्वारका
- डॉक्टर पी भसीन पैथ लैब्स, जीके












Click it and Unblock the Notifications