दिशा पटानी को ड्राइवर ने ऑफर किया सैनिटाइजर लेकिन अभिनेत्री ने कर दिया मना, वीडियो हुआ Viral

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 1 लाख 51 हजार 760 हो गई है, ये जानलेवा वायरस अब तक 137 देशों में फैल चुका है और इसकी चपेट में आकर 5764 लोगों की मौत हो चुकी है, चीन में इस बीमारी से 3189 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 107 हो गई है। अब तक इस वायरस की चपेट में आने की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है।

दिशा पाटनी का वीडियो VIRAL

दिशा पाटनी का वीडियो VIRAL

कोराना वायरस की वजह से कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, ऐसे में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पटानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ड्राइवर गाड़ी में बैठने से पहले सैनिटाइजर देता है, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे लेने से मना कर देती हैं।

लोगों को रास नहीं आया दिशा का ये अंदाज

लोगों को रास नहीं आया दिशा का ये अंदाज

दिशा पटानी के इस वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ लोगों ने दिशा के रूखेपन की काफी आलोचना भी की है तो कुछ लोग उन्हें ड्राइवर से नसीहत लेने को भी कह रहे हैं। बता दें कि पटानी के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंस पर शेयर किया है, इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

एमएसधोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी है पहली हिंदी फिल्म

गौरतलब है कि दिशा पाटनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर (2015) से की, जो वरुण तेज के साथ थी। स्पोर्ट्स बायोपिक एमएसधोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी (2016) में अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के बाद, उन्होंने चीनी एक्शन कॉमेडी कुंग फू योगा (2017) में अभिनय किया, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है।

फिल्म 'मलंग' में था दिशा का हॉट अंदाज

फिल्म 'मलंग' में था दिशा का हॉट अंदाज

हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी स्टारर फिल्म 'मलंग' की काफी चर्चा हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म फिल्म में अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी मुख्य किरदार में थे, अंडरवॉटर किसिंग सीन की वजह से दिशा पाटनी ने इस फिल्म के जरिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं, फिलहाल लोगों ने उनके काम को काफी पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+