Coronavirus: बंद नहीं होंगे दिल्ली के बाजार, सीएम केजरीवाल ने मार्केट एसोसिएशन के साथ की बैठक
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में आज (20 नवंबर) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों के साथ अहम बैठक की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि बाजारों में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने में मार्केट एसोसिएशन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में महामारी के चलते मौत के मामलों में वृद्धि के बाद से केंद्र और दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है।

शुक्रवार को सीएम सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने राजधानी के मार्केट एसोसिएशन के साथ कोरोना पर चर्चा के लिए एक मीटिंग की है। सीएम ने कहा, 'मैं बाजार स्थानों में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने और गाइडलाइन के पालन को सुनिश्चित करने के लिए मार्केट एसोसिएशन के साथ बैठक की। मार्केट एसोसिएशन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कोविड-19 को लेकर मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि की चिंताओं को दूर किया। सरकार किसी भी बाजार को बंद करना नहीं चाहती है।'
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ता कोरोना का प्रकोप, सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को बुलाई सभी पार्टियों की बैठक, ले सकते हैं बड़े फैसले
सीएम केजरीवाल के बताया कि बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने आश्वासन दिया है कि जो बिना मास्क के होंगे उन्हें संगठन की तरफ से मास्क दिया जाएगा। इसके अलावा दुकानों को भी मास्क बांटने और सैनिटाइजर करने को भी कहा जाएगा। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का विस्फोट जारी है। राजधानी में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड मौतें हुईं. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना 131 लोगों की मौत हुई है जबकि 7486 नए केस सामने आए हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार के 12 नवंबर के हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे में 104 लोगों की मौत दर्ज हुई थी। कुल मामलों की संख्या 5 लाख के पार हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications