कोरोना वायरस से दिल्ली में पहली मौत, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी पीड़ित थी महिला

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में हाल के दिनों तेजी आई है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली मौत सामने आई जबकि अबतक देश में कोरोना वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में 69 साल की महिला की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। महिला की मौत रात 8 बजे दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में हुई। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इस महिला को अन्य बीमारियां भी थीं।

डायबिटीज और हाइपरटेंशन से जूझ रही थी महिला

डायबिटीज और हाइपरटेंशन से जूझ रही थी महिला

आरएमएल ने डॉक्टरों ने महिला के स्वास्थ्य के बारे में बताया कि वह महिला डायबिटीज और हाइपरटेंशन से भी जूझ रही थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में बताया कि महिला को सांस लेने में दिक्कत थी और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। ये महिला पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली थी। इस महिला के बेटे का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि महिला के बेटे ने 5 से 22 फरवरी के बीच स्विटरजरलैंड और इटली की यात्रा की थी। ये शख्स 23 फरवरी को दिल्ली वापस आया था।

महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था

महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था

शुरू में इस युवक के शरीर में इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले थे लेकिन बाद में बुखार और कफ से जुड़ी तकलीफ हुई तो 7 मार्च को युवक आरएमएल अस्पताल में भर्ती हुआ था। डॉक्टरों का कहना है कि युवक और उसकी मां दोनों को ही तेज बुखार और कफ था। 8 मार्च को महिला का सैंपल लिया गया था और 9 मार्च को महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी और निमोनिया हो गया। इसके बाद महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इस दौरान महिला का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था।

महिला के बेटा भी कोरोना वायरस से संक्रमित

इसके पहले देश में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला कर्नाटक के कलबुर्गी में आया था, जहां 76 साल के बुजुर्ग की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई थी। मृतक 29 फरवरी को सऊदी अरब की यात्रा से लौटा था, हैदराबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसकी स्क्रीनिंग की गई थी लेकिन उस दौरान बुजुर्ग में कोरोना वायरस जैसे लक्षण की पहचान नहीं हो पाई थी, वह संदिग्ध मरीजों में शामिल था। बता दें कि अबतक देश में कोरोना वायरस के 82 केस सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+