BIG ALERT: भारत में बीते 24 घंटे में हर तीसरे मिनट में कोरोना से हुई 2 मौतें

नई दिल्‍ली। कोरोना का संक्रमण भारत में तेज से बढ़ता जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोज 60 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे की बात करें तो 57982 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं मौतों के आंकड़ों पर गौर करें तो रविवार को देश में हर तीन मिनट में 2 मरीजों की मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के कारण बीते 24 घंटे में 941 मरीजों की जान चली गई।

BIG ALERT: भारत में बीते 24 घंटे में हर तीसरे मिनट में कोरोना से हुई 2 मौतें

उल्‍लेखनीय है कि कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में अब तक तीन करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 16 अगस्त को देशभर में 7,31,697 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ के पार 3,00,41,400 हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,470 हो गयी है।

मलेशिया में मिला कोरोना की नई किस्‍म, 10 गुना ज्‍यादा है खतरनाक

मलेशिया में जांचकर्ताओं को कोरोना की ऐसी किस्म का पता चला है जो सामान्य से 10 गुना ज्यादा संक्रामक है। कोरोना के इस म्यूटेशन को दुनिया में डी 614 जी के नाम से जाना जाता है। बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों की शुरुआत एक मलेशियाई रेस्टोरेंट मालिक के हाल में ही भारत से लौटने के बाद 14 दिन के आवश्यक क्वारंटीन अवधि को तोड़ने से शुरू हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+