मिजोरम में कोरोना मामलों में उछाल ने बढ़ाई केंद्र की चिंता, भेजेगा एक्सपर्ट की टीम

आइजोल, 1 अक्टूबर: पूर्वोत्तर के राज्य मिजोरम में हाल के दिनों में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से बढोतरी देखी गई है। राज्य में कोरोना के नए मामले और बढ़ते पॉजिटिविटी रेट ने केंद्र की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मिजोरम में कोविड पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 18.44 प्रतिशत हो गया है, जो भारत में सबसे अधिक है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने मिजोरम को वित्तीय सहायता और दवाएं मुहैया कराएगी। साथ ही केंद्र एक्सपर्ट की एक टीम भी मिजोरम भेजेगा, जो राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को काबू करने को लेकर सुझाव देगी।

 कोरोना वायरस

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट दर 1.74 प्रतिशत और दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत है। वहीं मिजोरम में पॉजिटिविटी रेट काफी ज्यादा है। ऐसे में विशेषज्ञों की एक टीम जल्द से जल्द मिजोरम भेजी जाएगी। भूषण ने वित्तीय मदद को लेकर बताया कि केंद्र ने आपातकालीन कोविड पैकेज के तहत कुल 14,744.99 करोड़ रुपए का आवंटन किया है जिसमें से मिजोरम के लिए 44.38 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिसमें से 19.94 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

सीएम की बहन का भी हो चुका कोरोना से निधन

मिजोरम में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण बढ़ने से चिंताए हैं। इसी हफ्ते मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा की बड़ी बहन लालवुआनी का भी कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका जोराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

देश में कोरोना की स्थिति

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (शुक्रवार) कोविड के नए मामलों का आंकड़ा जारी करते हुए बताया है कि बीते 24 घंटे में देश में कुल 26,727 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए, जबकि 277 लोगों को मौत हुई। देश में एक्टिव मामलों की संख्या अब 2,75,224 है। वहीं, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,37,66,707 पर पहुंच गया है। 277 नई मौतों के साथ देश में अब तक कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 4,48,339 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 89,02,08,007 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+