दिल्ली में बढ़े कोरोना के मामले, केजरीवाल बोले-दोगुनी की जाएगी टेस्टिंग
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण पर काफी हद तक काबू पाने में सफल रही राजधानी दिल्ली में एक बार फिर संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर आपात बैठक बुलाई। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कोरोना टेस्टिंग को दोगुना तक बढ़ाने की बात कही है।
Recommended Video

मीडिया से बात करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस में बढ़ोतरी नज़र आ रही है। कल शाम को जारी की गई रिपोर्ट में 1,500 से ज्यादा मामले थे और आज शाम को जारी की जाने वाली रिपोर्ट में 1,693 केस हैं। हालांकि बाकि सब पैरामीटर ठीक है। रिकवरी रेट 90% से ऊपर है और मौत के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है। अगस्त के महीने में दिल्ली में मृत्य दर 1.4% पहुंच गई जो पूरे देश में सबसे बेहतर है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली सरकार कोरोना टेस्ट की संख्या डबल करने जा रही है। अभी तक हम 20 हज़ार टेस्ट कर रहे थे, अब हम रोज़ 40 हज़ार टेस्ट करेंगे। कोरोना से ठीक होने के बाद भी यदि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है, तो दिल्ली सरकार उन्हें ऑक्सीमीटर देगी और जरूरत पड़ने पर घर पर ही ऑक्सिजन कोन्संट्रेटर का इंतजाम भी करेगी। अभी दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रित है। अगर आप बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहन रहे हैं तो मेरी आपसे विनती है कि मास्क जरूर पहनें और लापरवाही न करें।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस को लेकर काफी हद तक स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पिछले सात दिन में एक बार फिर संक्रमित सैंपल मिलने की दर में दो फीसदी इजाफा हुआ है। शुरुआत में संक्रमण की यह दर 25 फीसदी से अधिक थी। दिल्ली के सभी जिले लाल जोन में थे। बीते एक महीने में यह दर 10 फीसदी से भी काफी नीचे आई है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications