देश में 24 घंटों के भीतर कोविड-19 के 64,553 नए केस सामने आए, 1007 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 64,553 नए मामले सामने आए हैं और 1,007 लोगों की मौत हुई हैं। अब देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,61,191 है, जिसमें 6,61,595 सक्रिय मामले, 17,51,556 डिस्चार्ज / विस्थापित मामले और 48,040 मौतें शामिल हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 13 अगस्त तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,76,94,416 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 8,48,728 सैंपल की टेस्टिंग गुरुवार को की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India : देश में मरीजों का आंकड़ा 24 लाख के पार, एक दिन में 64553 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    कौन से राज्य ज्यादा प्रभावित?

    कौन से राज्य ज्यादा प्रभावित?

    देश के चार राज्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा असम में भी 4593 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले यहां 3000 से कम मामले की आते थे। वहीं महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 413 मरीजों की मौत हुई है। अब भारत पूरी दुनिया में संक्रमण के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर आ गया है। सबसे अधिक सक्रिय मामलों वाला देश अमेरिका है। भारत में अब सक्रिय मामले ब्राजील से भी ज्यादा हो गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    कहां कितने मामले?

    हरियाणा में 793 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 44817 हो गई है। गुजरात में 1,092 पॉजिटिव मामले और 18 मौतें दर्ज हुई हैं। 14,310 सक्रिय मामलों सहित राज्य में कुल मामले 75,482 हैं, जिसमें 58,439 ठीक मामले और 2,733 मौतें शामिल हैं। गोवा में 570 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या अब 10494 है, जिसमें 3491 सक्रिय मामले, 6912 रिकवर मामले और 91 मौतें शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में 2,997 नए पॉजिटिव मामले, 2,497 डिस्चार्ज और 56 मौतें दर्ज हुई हैं। यहां 26,447 सक्रिय मामलों, 2,259 मौतों और 78,617 डिस्चार्ज लोगों सहित कुल मामले 1,07,323 हो गए हैं।

    महाराष्ट्र में 11,813 नए केस आए

    महाराष्ट्र में 11,813 नए केस आए

    चंडीगढ़ में 91 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले और एक मौत दर्ज की गई है। अब कुल मामलों की संख्या 1842 और कुल मृत्यु का आंकड़ा 27 है। मध्य प्रदेश में 1014 नए मामले और 17 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल मामले अब 42618 हैं, जिनमें 9718 सक्रिय मामले, 31835 रिकवर और 1065 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में 11,813 नए मामले, 9,115 रिकवर और 413 मौतें दर्ज हुई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,60,126 हो गई है, जिसमें 1,49,798 सक्रिय मामले, 3,90,958 ठीक मामले शामिल हैं। वहीं मुंबई के धारावी इलाके में 6 नए मामले सामने आए हैं। यहां 2300 डिस्चार्ज और 90 सक्रिय मामलों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2649 हो गई है।

    हिमाचल प्रदेश में कितने मामले?

    हिमाचल प्रदेश में कितने मामले?

    उत्तराखंड में 416 नए कोविड-19 मामले और 327 ठीक मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 11,302 है, जिसमें 4,103 सक्रिय मामले, 7,014 रिकवर और 143 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर से 536 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग से 98 और कश्मीर संभाग से 438। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या 26949 हो गई है। यहां एक दिन में 11 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 509 हो गई है। हिमाचल प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामले 3,744 हैं, जिसमें 1,293 सक्रिय मामले, 2,398 रिकवर मामले और 17 मौतें शामिल हैं।

    दिल्ली में एक दिन में 14 मौत

    दिल्ली में एक दिन में 14 मौत

    ओडिशा में 1,981 नए मामले सामने आए हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 52,653 हो गई है, जिसमें 36,478 रिकवरी मामले और 15,808 सक्रिय मामले शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 956 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 1,49,460 हो गई है। वहीं एक दिन में 14 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,167 हो गई है। दिल्ली में अब तक 1,34,318 मरीज रिकवर हुए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 10,975 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+