कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़े नए मामले, कुल केस दस लाख के करीब
नई दिल्ली। देश में इस समय रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। भारत इस समय दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में 9 लाख 90 हजार मामले हैं। महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से रोज 20 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आज शाम तक राज्य में दस लाख से ज्यादा केस हो जाएंगे। महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 28 हजार से ज्यादा है।

महाराष्ट्र में बीते तीन हफ्तों में कोरोना के मामले मिलने में तेजी आई है। राज्य में ग्रोथ रेट अगस्त में 1.86 पर चला गया था। ये भी अब बढ़कर डेली का 2.32 पर आ गया है। वहीं देश में ये 2.13 है। महाराष्ट्र में पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित है, राज्य में आ रहे नए केसों में से 25 फीसदी पुणे से हैं। पुणे और मुंबई के अलावा नासिक, नागपुर, रायगढ़, जलगांव, कोल्हापुर, पालघर में भी कोरोना के मामले 30 हजार से ज्यादा हैं। नासिक तो काफी ज्यादा प्रभावित है। वहीं राज्य में ऐसे जिले भी हैं, जहां दो हजार से कम केस हैं और ये देश के सबसे कम प्रभावित जिलों में हैं। महाराष्ट्र को दुनिया के देशों को लिहाज से देखा जाए तो सिर्फ चार देशों में महाराष्ट्र से ज्यादा के हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश में पांच लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
Recommended Video
देश में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 96,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में सामने आए कोरोना मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 45,62,414 हो गई है। अब तक कुल 76,271 लोगों की जान इससे जा चुकी है। 35,42, 663 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications