देश में कोरोना वायरस के कुल मामले एक करोड़ के पार, इन पांच राज्यों में हैं आधे से ज्यादा केस
देश में कोरोना के कुल मामले एक करोड़ के पार, इन पांच राज्यों में आधे से ज्यादा केस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले एक करोड़ की संख्या को पार कर गए हैं। शनिवार को देश में कुल मामले एक करोड़ के आंकड़े के पार पहुंचे हैं तो वहीं कोरोना से मरने वालों की तादाद भी एक लाख 45 हजार को पार कर गई है। देश में इस समय एक करोड़, 6 हजार मामले हैं। इसमें तीन लाख सात हजार एक्टिव केस हैं और 145,748 मौतें अब तक हुई हैं। अभी तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 95 लाख 50 हजार है।
Recommended Video

इस साल साल 30 जनवरी को देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यानी करीब 11 महीने में देश में एक करोड़ केस आए हैं। देश में 16 करोड़ से ज्यादा लोगों का टेस्ट अब तक हो चुका है। भारत अमेरिका के बाद दूसरा सर्वाधिक कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में कोरोना के मामले एक करोड़, 78 लाख हैं। इसके बाद भारत है। फिर तीसरे नबंर पर ब्राजील है, जहां में 71 लाख केस अब तक दर्ज हुए हैं।
भारत में ये पांच राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित
भारत में सर्वाधिक कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में कुल 18 लाख,88 हजार मामले हैं और 48,574 मौतें कोरोना से हुई हैं। इसके बाद कर्नाटक में कोरोना के कुल मामले नौ लाख से ज्यादा हैं और 11,989 मौतें हुई हैं। आंध्र प्रदेश में कुल आठ लाख, 77 हजार केस हैं और सात हजार मौते हुई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में आठ लाख मामले हैं और 11,954 मौतें हुई हैं। पांचवे नंबर पर केरल है। केरल में अब तक छह लाख 93 हजार केस हैं। इन पांच राज्यों के कुल कोरोना के मामले जोड़े जाएं तो ये 50 लाख से ज्यादा हैं। यानी इन पांच राज्यों में देश के कुल मामलों के आधे से भी ज्यादा दर्ज हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications