ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस कोरोना वायरस से संक्रमित, पीएम जॉनसन से भी कर चुकी हैं मुलाकात
लंदन। कोरोना वायरस का कहर चीन समेत दुनिया के कई देशों में जारी है। इस वायरस ने अकेले चीन में 3100 से अधिक लोगों की जान ली है। वहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। एक बयान जारी कर नदीन डॉरिस ने इसकी पुष्टि की है। डॉरिस ने कहा कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है और उन्होंने खुद को घर में अलग रखा है।
Recommended Video

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि डॉरिस कहां और कैसे कोरोना वायरस के संपर्क में आईं। बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से ब्रिटेन में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 370
कन्फर्म केस सामने आए हैं। नदीन डॉरिस ब्रिटेन की पहली राजनेता हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वह पिछले दिनों प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत सैकड़ों लोगों के संपर्क में रही थीं। नदीन शुक्रवार को बीमार पड़ीं जबकि उसी दिन उन्होंने उस कानून पर साइन किए जिससे कोरोना वायरस को नोटिफाइबल बीमारियों की सूची में शामिल किया गया। इसका मतलब कि कोरोना वायरस के खिलाफ कंपनियां बीमा कवर ले सकती हैं।
उन्होंने सलाह और सहयोग के लिए एनएचएस स्टाफ को धन्यवाद दिया। वहीं, नदीन डॉरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद माना जा रहा है कि संसद को स्थगित किया जा सकता है। कोरोना वायरस दुनिया के 90 से अधिक देशों में फैल चुका है जबकि एक लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के कारण इटली में भी 366 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। अभी तक कोरोना वायरस के 50 केस देश में सामने आए हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications