पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1035 नए केस, देश में मरीजों की संख्या 7447
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का संक्रमण देश में बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार तक कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 7447 तक पहुंच गई जबकि मरने वालों की संख्या 239 तक पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से ये जानकारी दी गई। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि कोरोना के 6565 रोगियों का इलाज चल रहा है, जबकि 643 लोगों का सफल इलाज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 1035 नए मामले आए हैं और एक दिन में 40 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को यहां संक्रमण के 183 नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बुधवार को यहां 93 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा राज्य बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी मुंबई कोरोना के एक हजार मामलों वाला देश का पहला शहर बन गया है। शुक्रवार को मुंबई में 132 नए मामले सामने आए।
40 deaths and 1035 new cases in last 24 hours, the sharpest ever increase in cases; India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 7447 (including 6565 active cases, 643 cured/discharged/migrated and 239 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/14T518RPgR
— ANI (@ANI) April 11, 2020
कोरोना वायरस के कम्युनिटी इंफेक्शन का कोई मामला नहीं
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को दोहराया कि देश में कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण का अब तक कोई मामला नहीं है। साथ ही लोगों से अनुरोध किया कि वे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें तथा आपसी मेलजोल से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर के एक अध्ययन संबंधी सवाल के जवाब में यह बात कही।
केरल कोरोना पर काबम पाने में काफी हद तक सफल
इन सबके बीच केरल ने कोरोना के संक्रमण को काबू में करने में काफी हद तक सफलता हासिल की है। यहां संक्रमण के ग्राफ का गिरना जारी है। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के संक्रमण के केवल सात मामले सामने आए। इसके बाद प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 364 हो गई। वहीं 30 जनवरी को पहला केस सामने आने के बाद से अब तक केरल में 14 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications