COVID19: मुंबई में 3 साल की बच्ची हुई कोरोना वायरस से संक्रमित, US से लौटे पिता से हुआ संक्रमण

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या 1 लाख 51 हजार 760 हो गई है, ये जानलेवा वायरस अब तक 137 देशों में फैल चुका है और इसकी चपेट में आकर 5764 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं भारत में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई है जबकि अब तक इस वायरस की चपेट में आने की वजह से 2 लोग मौत के शिकार हो गए हैं। लद्दाख, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर में एक-एक, कर्नाटक में 2 और केरल में कोरोना वायरस के 3 नए केस सामने आए हैं।

 3 साल बच्ची हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

3 साल बच्ची हुई कोरोना वायरस से संक्रमित

तो वहीं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं, सोमवार को कोविड-19 के 5 ताजा मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन मुंबई, एक नवी मुंबई और 1 यवतमाल में का है, सबसे चौंकाने वाला मामला मुंबई से सटे कल्याण का है , जहां 3 साल की लड़की में कोरना पॉजीटिव पाया गया है, और उसके माता-पिता भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 39 पहुंच गई है।

बच्ची के माता-पिता भी कोरोना से हैं संक्रमित

बच्ची के माता-पिता भी कोरोना से हैं संक्रमित

माता-पिता और बेटी तीनों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हाल ही में लड़की का पिता अमेरिका से यात्रा करके लौटा है। मालूम हो कि कस्तूरबा अस्पताल में अब तक 498 संदिग्ध मरीज एडमिट किए गए हैं, जिनमें से 452 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, 433 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मालूम हो कि कोराना वायरस की वजह से कई राज्यों के स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है, सोशल मीडिया पर भी लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि पूरी तरह सावधानी बरतें।

 इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
  • हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए सेनेटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इसके लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
  • जिन लोगों को खांसी या जुकाम हो, उनके संपर्क में ना आएं। अपने नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
  • अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
  • खांसते और छींकते समय नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+