Coronavirus: आइसोलेशन वॉर्ड से लापता हुए अलीगढ़ मुस्‍लिम यूनिवर्सिटी के तीन संदिग्ध छात्र कश्‍मीर में दिखे

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तीन छात्र जो सऊदी अरब से वापस आए थे, वे आइसोलेशन वॉर्ड से लापता हो गए हैं। तीनों छात्रों के लापता होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा एक अन्य छात्र जो कि ताइवान से वापस आया था, वह भी गुरुवार शाम को आइसोलेशन वॉर्ड से चला गया। अब जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक तीनों छात्रों को कश्‍मीर में देखा गया है।

Coronavirus: आइसोलेशन वॉर्ड से लापता हुए अलीगढ़ मुस्‍लिम यूनिवर्सिटी के तीन संदिग्ध छात्र कश्‍मीर में दिखे

जानकारी के मुताबिक, एएमयू के तीन छात्र 4 से 9 मार्च के बीच यूएई गए थे। वहां से वापस आने के बाद 18 मार्च को शाम चार बजे तीनों को ऐहतियातन निगरानी के लिए यूएचएस के आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। उसी रात करीब 9:45 बजे तीनों रिसर्च स्कॉलर वॉर्ड से लापता हो गए। यूएचएस के सीएमओ ने डॉ सारिक अली ने डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर को लिखित में इसकी सूचना दी है।

सीएमओ के मुताबिक, एक अन्य रिसर्च स्कॉलर जो कि 15 फरवरी से 14 मार्च तक ताइवान में रहकर वापस आया था, उसे भी 18 तारीख को रात 8:45 बजे आइसोलेशन वॉर्ड में एडमिट कराया गया था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह भी हॉस्पिटल छोड़कर चला गया। सीएमओ ने बताया कि यह छात्र जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला था और उसने लिखित रूप में कहा था कि वह अपने घर जा रहा है।

राज्य सरकारें है बेहद सतर्क

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किश्तवाड़ और रामबन जिलों में निषेधाज्ञा जारी की है। सार्वजनिक स्थलों पर पांच से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है। गोवा सरकार ने भी जुआ घरों, स्विमिंग पूल और पबों को रविवार की मध्य रात्रि से बंद करने की घोषणा की है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने एहतियात के तौर पर 22 मार्च तक सभी कक्षाएं बंद कर दी हैं। सभी सम्मेलन, कार्यशालाएं, शैक्षणिक टूर और खेल कार्यक्रम को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय और स्कूलों में परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+