बीएमसी ने बदले नियम, फ्लाइट से मुंबई आने वालों के लिए जरूरी होगा 14 दिन का क्वारंटीन

नई दिल्ली। फ्लाइट से मुंबई जाने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन होम आइसोलेशन में रहना जरूरी होगा। ये नियम घरेलू उड़ानों से सफर करने वालों पर भी लागू होगा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को क्वारंटीन के नियमों में बदलाव किया है। बीएमसी की ओर से कहा गया है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर विमान से मुंबई आने वाले सभी घरेलू यात्रियों को 14 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना अनिवार्य होगा।

Recommended Video

    Coronavirus Mumbai : फ्लाइट से Mumbai आने वाले 14 दिन रहेंगे Home Quarantine में | वनइंडिया हिंदी
    sx

    बीएमसी ने कहा है कि इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने अन्य जरूरी प्रोटोकॉल जारी किए हैं। जो सरकारी अधिकारी इससे छूट चाहते हैं उन्हें आने से 2 वर्किंग डे के पहले बीएमसी को इस बारे में लिखना होगा। वहीं बीएमसी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच को लेकर मुंबई पहुंचे बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारंटीन से छोड़ दिया गया है। विनय तिवारी को उस समय क्वारंटीन किया गया था जब वो सुशांत केस को लेकर मुंबई पहुंचे थे। बीएमसी ने उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया था लेकिन बिहार पुलिस के सख्त एतराज और सुप्रीम कोर्ट के भी इस पर नाराजगी जताने के बाद उनको बिहार जाने की परमिशन दे दी गई है।

    मुंबई देश के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित शहरों में है। वहीं महाराष्ट्र में देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं। देश की बात की जाए तो देश में 20 लाख से ज्यादा कोरोना के मामले हैं। इस समय विश्व में भारत में सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 886 लोगों की मौत हुई है. जबकि 62 हजार 538 नए मामले सामने आए हैं, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल बीस लाख 27 हजार 75 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 6 लाख 7 हजार 384 है और 13 लाख 78 हजार 105 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब तक 41 हजार 585 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में बीते 21 दिन में 10 लाख से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+