नहीं थम रहे कोरोना से मौत के आंकड़ें, बीते 24 घंटों में 1241 लोगों की मौत, अब तक 5.06 लाख की गई जान
नहीं थम रहे कोरोना से मौत के आंकड़ें, बीते 24 घंटों में 1241 लोगों की मौत, अब तक 5.06 लाख की गई जान
नई दिल्ली, 10 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में तो गिरावट जारी है लेकिन मौत के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 10 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1 लाख 67 हजार 882 लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए हैं। इस दौरान 1241 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोरोना वायरस से अब तक कुल हुई मौतों का आंकड़ा 5 लाख 06 हजार 520 है।
Recommended Video

देश में एक्टिव केसों की संख्या 7.90 लाख के पार
देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 7 लाख 90 हजार 789 है। देश में कोरोना के कुल मामलों के सक्रिय केस 1.86 फीसदी हैं। देश में कोरोना के कुल मामले 4,24,78,060 है और रिकवरी 4,11,80,751 है।

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 171.28 करोड़
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 171.28 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,71,28,19,947 है। देश में कोरोना रिकवरी रेट बढकर 96.95 प्रतिशत हो गई है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 4.44% है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 6.58% है।

देश में अब तक 74.61 करोड़ किए गए सैंपल टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 74.61 करोड़ कोरोना के सैंपल टेस्ट किए हैं। कुल आंकड़ा 74,61,96,071 है। वहीं भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15,11,321 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications