Delhi Covid Update: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बढ़ी, 26% के पार हुई पॉजिटिविटी दर

Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 484 नए COVID मामले सामने आए हैं। सकारात्मकता दर 26 प्रतिशत से भी अधिक है। जबकि महाराष्ट्र में 328 केस दर्ज किए गए।

Corona updateds india

Corona updates: पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों को लेकर टेंशन बढ़ गई है। इन दोनों राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश और हिमाचल में भी कई नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट रहने को कहा है।

दिल्ली, महाराष्ट्र का हाल
पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 484 मामले सामने आए। इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हुई। राजधानी में पॉजिटिविटी दर लगातार बढ़ रही है। मौजूदा कोरोना पॉजिटिविटी दर 26.58% पहुंच चुकी है। वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 328 केस दर्ज किए गए। यहां एक कोरोना मरीज की मौत हुई।

बीएमसी अस्पतालों में मास्क अनिवार्य
कोरोना को लेकर बबीएमसी ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें बीएमसी अस्पताल में आने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना जरूरी है। यहां मरीजो, तीमारदारों के अलावा, कर्मचारियों और डॉक्टरों सभी को मास्क लगाना होगा। बीएमसी ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मास्क लगाना जरूरी कर दिया है।

राजस्थान में 197 नए मामले, 3 मौतें
राजस्थान में सोमवार को कोविड-19 के 197 नए मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हो गई। इस साल जनवरी से 10 अप्रैल तक वायरस के कारण 14 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि राज्य में अब तक कुल 9,670 मरीज इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में झालावाड़ (2) और बीकानेर (1) से मौत की सूचना मिली है।

Recommended Video

    Coronavirus India: सावधान देश में क्या आ रही चौथी लहर, Active Case 23 हजार के पार | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+