कोरोना अपडेट: 24 घन्टे में 55 हज़ार संक्रमित और 57 हज़ार ठीक होकर हुए डिस्चार्ज
कोरोना अपडेट: 24 घन्टे में 55 हज़ार संक्रमित और 57 हज़ार ठीक होकर हुए डिस्चार्ज
नई दिल्ली। कोरोना महामारी को मात देने में भारत अब कामयाब होता नजर आ रहा है । भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट दिन प्रतिदिन सुधरता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के दर्ज किए गए मामलों की तुलना में कोरोना से रिकवर होने का आंकड़ा ऊपर पहुंच गया। यानी कि मरीजों की तुलना में इस संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़ चुकी है।
Recommended Video

भारत सरकार के अनुसार पिछले 1दिन में 57,584 मरीज कोरोना को मात देकर पूर्ण रुप से स्वस्थ्य हो चुके हैं। यानी कि 57,584 मरीज रिकवर हो गए और इसी एक दिन की अवधि में देश भर में कुल 55,079 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई, 941 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान सात लाख 31 हजार 697 सैंपल टेस्ट हुए हैं। रिकवरी रेट 72.51 फीसद और मृत्यु दर 1.92 फीसदी है।

भारत ने हर दिन COVID-19 परीक्षणों में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। लगभग 9 लाख (8 , 99,864) एक ही दिन में टेस्ट किए गए। अब तक के एक दिन में सबसे अधिक परीक्षण करवाए गए। इसके साथ ही अब तक 3,09,41,264 लोगों का परीक्षण हो चुका है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अब तक कोरोना के 3 करोड़ से ज्यादा सैंपल हो गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 26 लाख 47 हजार 664 मामले सामने आ गए हैं। वर्तमान समय में इनमें छह लाख 76 हजार 900 एक्टिव केस है और 19 लाख 19 हजार 843 मरीज ठीक हो गए हैं। वीं 50 हजार 921 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications